क्या सच में मैदान पर भिड़ीं हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना? जानें इस वायरल वीडियो की सच्चाई

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

भारत-पाक मैच की कुछ तस्वीरें

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

IND W vs PAK W: इन दिनों इंटरनेट पर ‘भारत बनाम पाकिस्तान’ मुकाबले का एक वीडियो तहलका मचा रहा है. इस वायरल क्लिप को लेकर दावा किया जा रहा है कि मैदान पर ही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना आपस में भिड़ गईं.

विज्ञापन

IND W vs PAK W: सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘भारत बनाम पाकिस्तान’ मुकाबले का एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है. इस क्लिप को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि मैच के दौरान भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना के बीच जमकर तीखी बहस और हाथापाई हुई. इस कथित घटना को देखकर क्रिकेट फैंस हैरान हैं और इंटरनेट पर इस मुद्दे को लेकर माहौल वाकई गरम है. लेकिन इससे पहले कि आप इस वीडियो को शेयर करें, इसका असली सच जान लेना जरूरी है.

विज्ञापन

वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है

हालांकि, जांच में स्पष्ट हुआ है कि यह कोई वास्तविक घटना नहीं है. वीडियो के ग्राफिक्स, दर्शकों का एनिमेशन और खिलाड़ियों की रोबोटिक गतिविधियों से साफ है कि यह जैसे किसी 3D वीडियो गेम का क्लिप है. वहीं, प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. यह दावा पूरी तरह से भ्रामक और फर्जी है.

जर्सी और ऑडियो से खुला झूठ

वायरल दावे के विपरीत, वीडियो में पाकिस्तानी खिलाड़ी की जर्सी पर ‘खान 5’ और भारतीय खिलाड़ी की जर्सी पर ‘शर्मा 7’ लिखा हुआ है. इसके अलावा, बैकग्राउंड में सुनाई देने वाली कमेंट्री भी किसी असली मैच की नहीं बल्कि गेम सॉफ्टवेयर का प्री-रिकॉर्डेड ऑडियो है.

असल मुकाबले में क्या हुआ था

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में 14 जून 2026 को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ था, जिसमें भारतीय टीम ने 64 रनों से शानदार जीत दर्ज की. भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा इस मैच की स्टार रहीं, जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई. सोशल मीडिया पर किए जा रहे हिंसक दावों के विपरीत, मैदान पर खिलाड़ियों के बीच कोई लड़ाई, हाथापाई या धक्का-मुक्की नहीं हुई थी. यह पूरा मैच पूरी तरह से नियमों और खेल भावना के दायरे में खेला गया था.

इसे भी पढ़े- रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, सीरीज 2-1 से अपने नाम की

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola