ePaper

IND vs WI Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक मुकाबला आज, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव

Updated at : 01 Aug 2023 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs WI Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक मुकाबला आज, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव

India Vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार (1 अगस्त) को वनडे सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में होगी. दोनों ही टीमें फिलहाल सीरीज में 1-1 बराबरी पर हैं. अब तीसरे वनडे में रोमांचक जंग देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन

IND vs WI 3rd ODI Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज (1 अगस्त) वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला त्रिनिदाद में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें फिलहाल सीरीज में 1-1 बराबरी पर हैं. पहले मैच में शानदार जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया को दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज के हाथों 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. अब दोनों ही टीमें तीसरे वनडे में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. तो आइए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब-कहां और कैसे देख सकते हैं.

दूसरे वनडे में टीम इंडिया को मिली थी हार

गौरतलब है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे शानिवार को खेला गया. इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी में हार्दिक पांड्या ने टीम की कमान संभाली थी. इन दो सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी की वजह से टीम इंडिया 40.5 ओवर में 181 रन पर ही ऑलआउट हो गई. इसके जवाब में कैरिबियाई टीम ने 36.4 ओवर में चार विकेट खोकर 182 रन बना लिए और 6 विकेट से मैच अपने नाम किया. इस जीत के साथ विंडीज टीम ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. अब दोनों टीमों की नजरें तीसरे वनडे में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा करने पर होगी.

भारत को निर्णायक मैच में प्रयोग सफल रहने की उम्मीद

भारत को उम्मीद है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में मध्यक्रम में संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव को आजमाने का उसका प्रयोग सफल साबित होगा. 50 ओवरों के प्रारूप में संघर्ष करते दिख रहे सूर्यकुमार लंबी पारी खेलकर मैच जिताने पर फोकस करेंगे. वहीं कई बार वापसी करने के बावजूद प्रभावित नहीं कर सके सैमसन के पास भी यह सुनहरा मौका है. वह दूसरे वनडे की ही तरह तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं. सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने प्रभावित किया है, लेकिन शुभमन गिल अभी तक बड़ी पारी नहीं खेल पाये हैं. हार्दिक पंड्या ने पहले दो मैचों में गेंदबाजी की शुरूआत की लेकिन बल्ले से नाकाम रहे. पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले वह उपयोगी पारी खेलना चाहेंगे.

गेंदबाजी में तेज गेंदबाज उमरान मलिक अभी तक विकेट नहीं ले सके हैं. उनकी रफ्तार भारत के लिये ‘एक्स फैक्टर’ है लेकिन उन्हें अपनी तकनीक और सटीकता पर काम करना होगा. चाइनामैन कुलदीप यादव ने प्रभावी प्रदर्शन किया है जिससे उनके दोस्त युजवेंद्र चहल के लिये टीम में जगह नहीं बन पा रही. अब वह टी20 सीरीज में ही नजर आयेंगे.

पिच रिपोर्ट

ब्रायन लारा स्टेडियम की पिच धीमी और स्पिन के अनुकूल होती है. यहां कोई भी पुरुष अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच नहीं खेला गया है. हालांकि, यहां खेले गए तीन महिला वनडे मैचों में कोई भी टीम 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. यहां 34 सीपीएल मैचों (टी20) में पहली पारी का औसत स्कोर 141 है, जिसमें कोई भी टीम 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है.

ब्रायन लारा स्टेडियम पर पहला पुरुषों का वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच होगा और यहां खेला जाने वाला दूसरा अंतरराष्ट्रीय खेल होगा. यहां खेले गए पिछले मैच में भारत और वेस्टइंडीज भी शामिल थे. भारत ने उस टी20 इंटरनेशनल की पहली पारी में 190 रन बनाए और अंततः 68 रनों से खेल जीत लिया.

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. वहीं इस सीरीज में टॉस का टाइम शाम 6 बजकर 30 मिनट का होगा.

भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का के मुकाबले टीवी पर आप लाइव डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. डीडी स्पोर्ट्स पर इन मैचों का प्रसारण हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में किया जाएगा. इसके अलावा आप इस सीरीज के मुकाबले अपने फोन पर भी देख सकते हैं. भारत और वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के मुकाबले जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप और फैनकोड (Fancode) ऐप पर भी देख सकते हैं. इन दोनों जगहों पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग अलग-अलग भाषाओं में की जाएगी.

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत : शुभमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मुकेश कुमार, उमरान मलिक.

वेस्टइंडीज : काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, अथानाज, शाई होप (कप्तान), हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोमारी शेफर्ड, डोमिनिक ड्रेक्स, वाई कैरिया, गुडाकेश मोती, जेडेन सील्स.

Also Read: IND vs WI: टीम इंडिया की शर्मनाक हार पर भड़के फैंस, कोच राहुल द्रविड़ को बर्खास्त करने की उठी मांग

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola