सूर्यकुमार का 360 शो, लगाई नाबाद फिफ्टी, भारत ने यूएसए को दिया 162 रन का टारगेट

सूर्यकुमार यादव
IND vs USA: यूएस के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार फिफ्टी लगाई. वहीं यूएसए की ओर से शैडली वैन शाल्कविक ने चार विकेट निकाले.
Highlights
IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का तीसरा मैच भारत और यूएसए (India vs USA) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. यूएसए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो सही साबित हुआ. टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और पावरप्ले के अंदर 46 रन देकर चार विकेट खो दिए. युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हुए. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने एक छोर से टीम को संभाले रखा और एक शानदार कप्तानी पारी खेली. सूर्या की फिफ्टी के चलते टीम इंडिया का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन तक पहुंचा. इसके साथ ही यूएसए को 162 रन का टारगेट मिला.
पावरप्ले में बिखर गया भारत का टॉप ऑर्डर
शुरुआती 6 ओवरों में टीम इंडिया ने केवल 46 रन बनाए और अपने 4 अहम विकेट खो दिए. अभिषेक शर्मा के बाद ईशान किशन भी 16 गेंदों में 20 रन बनाकर चलते बने. तिलक वर्मा और शिवम दुबे से फैंस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन शिवम दुबे तो पहली ही गेंद पर आउट होकर वापस लौट गए. 10 ओवर खत्म होने तक भारत का स्कोर 4 विकेट पर 63 रन था, जिससे साफ दिख रहा था कि अमेरिकी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर हावी हैं.
मिडिल ऑर्डर भी रहा फ्लॉप
भारतीय टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही थीं. 72 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. फिनिशर रिंकू सिंह भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और 14 गेंदों में केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए. उनके तुरंत बाद हार्दिक पंड्या भी मात्र 5 रन बनाकर चलते बने. एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया 100 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी, क्योंकि 77 रन पर भारत के 6 विकेट गिर चुके थे.
अक्षर का साथ और सूर्या का जलवा
मुश्किल समय में अक्षर पटेल ने कप्तान का साथ निभाने की कोशिश की. उन्होंने 11 गेंदों में 14 रनों की पारी खेली, लेकिन 118 के कुल स्कोर पर वो भी अपना विकेट दे बैठे. एक तरफ जहां विकेटों की झड़ी लगी थी, वहीं दूसरी तरफ कप्तान सूर्यकुमार यादव चट्टान की तरह डटे रहे. उन्होंने संभलकर खेलते हुए मात्र 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को मुश्किल से बाहर निकाला.
कप्तान सूर्या की तूफानी पारी
अंत में सूर्यकुमार यादव ने गियर बदला और अमेरिकी गेंदबाजों की क्लास लगा दी. सूर्या ने 49 गेंदों में नाबाद 84 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे. उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए.
ये भी पढ़ें-
वर्ल्ड कप में शेफर्ड का कोहराम, हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, स्कॉटलैंड पस्त
यूएसए ने जीता टॉस, भारत की पहले बैटिंग, ऐसी है दोनों टीम की प्लेइंग XI
रोमारियो शेफर्ड ने खोला पंजा, वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रन से दी मात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




