ePaper

IND vs SA: लखनऊ में होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले ODI मैच पर छाया बारिश का संकट, ऑरेंज अलर्ट जारी

Updated at : 06 Oct 2022 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs SA: लखनऊ में होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले ODI मैच पर छाया बारिश का संकट, ऑरेंज अलर्ट जारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार को लखनऊ में होने वाले पहले वनडे मैच पर संकट के बादल छाये हुए हैं. मैच के दौरन भारी बारिश होने की (100 प्रतिशत) संभावना है. लखनऊ में बुधवार को भी मूसलाधार बारिश हुई जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है.

विज्ञापन

IND vs SA 1st ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच गुरुवार (6 अक्टूबर) को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है. मैच 1:30 PM बजे से शुरू होगा. लखनऊ में होने वाले मैच पर बारिश का संकट मंडरा रहा है. यहां भारी बारिश होने की संभावना है. टी20 सीरीज जीतने के बाद अब शिखर धवन की अगुवाई में टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. टीम में T20 World Cup के रिजर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं.

मैच पर छाया बारिश का संकट

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में होने वाले पहले वनडे मुकाबले पर बारिश के संकट छाये हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में गुरुवार को भारी बारिश की संभावना है, कई जिलों में तो ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मैच के दौरान बारिश की संभवना 100 प्रतिशत है. यहां बुधवार को भी झमाझम बारिश हुई है. ऐसे में यह मैच बारिश के कारण प्रभावित हो सकता है और क्रिकेट फैंस के उम्मीदों पर पानी फिर सकता सकता है.

Also Read: IND vs SA: रांची में होने वाले दूसरे ODI मैच की टिकटों की बिक्री शुरू, जानें कैसे खरीदें और कितनी है कीमत
यहां देखें लाइव

भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनल्स पर किया जाएगा. आप डिजनी+ हॉटस्टार पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. इसके अलावा Jio TV जैसी लाइव टीवी मोबाइल ऐप पर लाइव मैच देखा जा सकता है.

भारतीय टीम स्क्वॉड

शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (डब्ल्यूके), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार अवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर.

Also Read: IND vs SA: रोहित शर्मा का शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय कप्तान
दक्षिण अफ्रीका टीम स्क्वॉड

टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज जानेमन मालन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola