IND vs PAK: भारत के सामने पाकिस्तान ने किया सरेंडर, सूर्या सेना की जीत के पांच कारण

Updated:
विज्ञापन
IND vs PAK: भारत के सामने पाकिस्तान ने किया सरेंडर, सूर्या सेना की जीत के पांच कारण

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को पाकिस्तान ने भारत के सामने सरेंडर कर दिया. 61 रनों की धमाकेदार जीत के साथ भारत की सुपर 8 में एंट्री हो चुकी है. जबकि पाकिस्तान के लिए टूर्नामेंट में आगे की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है.

विज्ञापन

IND vs PAK: भारत ने श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया. भारत ने पहले 175 रन का स्कोर खड़ा किया, फिर पाकिस्तान को 114 रन पर ढेर कर दिया. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की यह 8वीं जीत थी. भारत की जीत के पीछे 5 बड़े कारण रहे. आइये जानते हैं.

ईशान किशन – ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने 40 गेंदों में 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 77 रनों की तूफानी पारी खेली. ईशान ने चौके-छक्के मारकर पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. सही मायने में कहा जाए तो ईशान किशन ही भारत की जीत के सूत्रधार रहे. शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ दी मैच भी दिया गया.

हार्दिक पांड्या – टीम इंडिया के शानदार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए. लेकिन गेंदबाजी में पांड्या पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटे. उन्होंने पहले ओवर की चौथी गेंद पर साहिबजादा फरहान को शून्य पर आउट कर पाकिस्तान का मनोबल तोड़ दिया. पांड्या ने विकेट की शुरुआत की तो 10वां विकेट भी उन्होंने लिया और पाकिस्तानी पारी को समाप्त किया. उस्मान तारिक को पांड्या ने बोल्ड कर भारत की जीत पर मुहर लगाया.

जसप्रीत बुमराह- भारत की जीत में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी बड़ी भूमिका रही. उन्होंने 2 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट चटकाए. बुमराह ने पाक कप्तान सलमान आगा को 4 और साइम अयूब को 6 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया.

भारतीय स्पिनर्स ने पाक बल्लेबाजों को नचाया

भारतीय स्पिनर्स ने पाक बल्लेबाजों को अपनी गेंद पर खुद नचाया. स्पिनर्स ने कुल 6 विकेट अपने नाम किए. अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो, जबकि तिलक वर्मा और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट चटकाए.

टॉस हारना भारत के लिए वरदान साबित हुआ

पाकिस्तान का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना भारत के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हुआ. आर प्रेमदासा स्टेडियम में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं हो रहा था. टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान सूर्या ने कहा था कि वो पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे. पाकिस्तान ने उनकी मुराद पूरी कर दी.  

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola