Ind vs NZ 4th T20I: न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रन से हराया, कॉनवे और सीफर्ट का शानदार प्रदर्शन
भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, फोटो पीटीआई
Ind vs NZ 4th T20I: न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बुधवार को भारत को 50 रन से हरा दिया. पांच मैचों की सीरीज में भारत अब भी 3-1 से आगे है. 216 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 165 रन पर ऑल आउट हो गई. न्यूजीलैंड की जीत में टिम सीफर्ट 62 और डेवन कॉनवे 44 रनों की बड़ी भूमिका रही.
Ind vs NZ 4th T20I: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी कराया. कीवी टीम ने विशाखापत्तनम में बेहतरीन ओपनिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 216 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में भारतीय टीम 18.4 ओवर में 165 रन पर ऑल आउट हो गई. न्यूजीलैंड की ओर से डेवन कॉनवे ने 44, विकेटकीपर टिम सीफर्ट ने 62 रन और डेरिल मिशेल ने नाबाद 39 रनों की शानदार पारी खेली.
गेंदबाजों के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने भी किया निराश
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे मुकाबले में गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने भी निराश किया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पांच गेंदबाजों से बॉलिंग कराई. जिसमें अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए. जबकि जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिए. हर्षित राणा से महंगे गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में 13.5 के औसत से 54 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं ले पाए. रवि बिश्नोई भी खर्चीले साबित हुए. बिश्नोई ने 4 ओवर में 12.2 के औसत से रन लुटाए. भारतीय बल्लेबाजी ने भी निराश किया. ओपनर अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हुए, तो संजू सैमसन केवल 24 रन ही बना पाए. कप्तान सूर्या 8 रन तो रिंकू सिंह भी 39 रन बनाकर आउट हो गए. हार्दिक पांड्या भी केवल दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
शिवम दुबे की अर्धशतकीय पारी बेकार गई
भारत की ओर से शिवम दुबे एक मात्र सफल गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 23 गेंदों में 3 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 65 रनों की तूफानी पारी खेली. हालांकि इसके बावजूद टीम को जीत नहीं दिला पाए. भारत की ओर से हर्षित राणा ने 9, रवि बिश्नोई 10, जसप्रीत बुमराह 4 और कुलदीप यादव 1 रन बना पाए. अर्शदीप सिंह अपना खाता भी नहीं खोल पाए.
मिशेल सैंटनर ने चटकाए सबसे अधिक विकेट
न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिशेल सैंटनर ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए. जबकि जैकब डफी और ईश सोढ़ी ने दो-दो विकेट चटकाए. मैट हेनरी और जैकरी फाउल्क्स ने एक-एक विकेट लिए. हालांकि ईश सोढ़ी ने 11.5 के औसत से रन लुटाए और अपनी टीम के लिए सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










