ePaper

IND vs HK: एशिया कप में आज हांगकांग का सामना करेगी टीम इंडिया, यहां देखें वेदर-पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI

Updated at : 31 Aug 2022 10:02 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs HK: एशिया कप में आज हांगकांग का सामना करेगी टीम इंडिया, यहां देखें वेदर-पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI

**EDS: TWITTER IMAGE POSTED BY @Jaspritbumrah93 ON SUNDAY, AUG. 28, 2022** Dubai: Indian bowler Hardik Pandya celebrates with teammate Dinesh Karthik after a wicket during the Asia Cup 2022 cricket match between India and Pakistan, at Dubai International Cricket Stadium, UAE. India won by 5 wickets. (PTI Photo)(PTI08_29_2022_000004B)

भारत अपना पहला मुकाबला जीत कर शानदार शुरुआत कर चुका है. अब टीम इंडिया ग्रुप चरण के दूसरे और आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज कर सुपर-4 में जगह पक्की करने के लिए मैदान पर उतरेगी.

विज्ञापन

एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद भारतीय टीम आज हांगकांग से भिड़ेगी. भारत अपना पहला मुकाबला जीत कर शानदार शुरुआत कर चुका है. अब टीम इंडिया ग्रुप चरण के दूसरे और आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज कर सुपर-4 में जगह पक्की करने के लिए मैदान पर उतरेगी. वहीं इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेलने जा रही हांगकांग की टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी. ऐसे में आइए जानते हैं क्या रहेगी दोनों टीमों की प्लेइंग XI और वेदर-पिच रिपोर्ट.

IND vs HK: हांगकांग को हल्के में नहीं लेना चाहेगी टीम इंडिया

हांगकांग ने एशिया कप क्वालीफायर के तीनों मैच जीते थे. हांगकांग ने अपने पहले मैच में सिंगापुर को 8 रनों से हराया जबकि दूसरे मुकाबले में कुवैत और तीसरे मुकाबले में यूएई पर 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. हांगकांग के लिए बाबर हयात और निजाकत खान ने लगातार रन बनाये हैं जबकि गेंदबाजी में एहसान खान और ऐजाज खान शानदार प्रदर्शन दिखाया है. ऐसे में टीम इंडिया इस मैच को हल्के में नहीं लेना चाहेगी.

Also Read: Asia Cup 2022: हांगकांग के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली ने जिम में बहाया पसीना, देखें PICS
IND vs HK: पिच रिपोर्ट

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजो के लिए काफी अनुकूल माना जाता है. वहीं स्पिनर्स का भी यहां अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. एशिया कप 2022 से पहले यहां अब तक कुल 74 टी20 मुकाबलों का आयोजन हो चुका है. जिसमें से 34 बार पहली तो 39 बार दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. वहीं इस पिच पर औसतन स्कोर 140-160 रहा है. ऐसे में दोनों टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेगी.

IND vs HK: वेदर रिपोर्ट

भारत – हांगकांग मैच के दिन दुबई का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. जबकि ह्यूमिडिटी 39 प्रतिशत होगी. मौसम विभाग के मुताबिक, खेल के दौरान बारिश के कोई आसार नहीं है. ऐसे में मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होगा.

IND vs HK: लाइव प्रसारण

मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट से होगा. वहीं, भारत में इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. आप डिज्नी+हॉटस्टार पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

IND vs HK: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिषभ पंत / दिनेश कार्तिक (विकेटकिपर), रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

हांगकांग: यासिम मुर्तजा, निजाकत खान, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैकेचनी, जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, मोहम्मद गजानफर, आयुष शुक्ला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola