Live Updates

IND vs ENG 3rd ODI: रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, सीरीज पर किया कब्जा

Updated:
विज्ञापन

Pune: Indian players celebrate the dismissal of England’s captain Jos Buttler during the 3rd one day international cricket match between India and England at Maharashtra Cricket Association Stadium in Pune, Sunday, March 28, 2021. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI03_28_2021_000204A)

India vs England, Ind vs Eng 3rd ODI, Live Cricket Score, Streaming Online on Hotstar, Star Sports 1 Hindi, 2 and 3 Live: पुणे में भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला हो रहा है. भारत ने इंग्लैंड को 330 रनों का लक्ष्य दिया है. जवाब में इंग्लैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 322 रन बनाए और इस प्रकार भारत ने यह मैच 7 रनों से जीत लिया. इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने वनडे सीरीज जीत लिया है.

विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, सीरीज पर किया कब्जा

काफी रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया. 330 रन का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम नौ विकेट खोकर निर्धारित 50 ओवर में 322 रन ही बना सकी. इस प्रकार इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने टेस्ट, टी-20 और वनडे सीरीज पर भी कब्जा किया.

इंग्लैंड को आठवां झटका, आदिल राशिद 19 रन बनाकर आउट

इंग्लैंड की टीम को आठवां झटका लगा है. आदिश राशिद 19 रन बनाकर आउट हो गये हैं. शार्दुल ठाकुर की गेंद पर कप्तान विराट कोहली ने उनका कैच लपका.

इंग्लैंड के 7 बल्लेबाज आउट होकर लौटे पवेलियन, मुश्किल में टीम

इंग्लैंड के सात बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं. सैम कुरैन ने एक छोर से पारी को संभाले रखा है. इंग्लैंड को जीत के लिए अब भी 75 रनों की जरूरत है.

इंग्लैंड को छठा झटका, मलान आउट

इंग्लैंड को छठा झटका लगा है डेविड मलान आउट हो गये हैं. शार्दुल ठाकुर की गेंद पर रोहित शर्मा ने मलान का कैच पकड़ा.

इंग्लैंड को पांचवां झटका, लिविंगस्टोन 36 रन बनाकर आउट

इंग्लैंड को पांचवां झटका लगा है. लिएम लिविंगस्टोन 36 रन बनाकर आउट हो गये हैं. शार्दुल ठाकुर ने उनका विकेट लिया.

इंग्लैंड को चौथा झटका, जोस बटलर 15 रन बनाकर आउट

इंग्लैंड को चौथा झटका लगा है. जोस बटलर 15 रन बनाकर आउट हो गये हैं. शारदुल ठाकुर ने बटलर को पगबाधा आउट किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola