Live Updates

IND Vs ENG W : स्नेह राणा के ऑलराउंडर प्रदर्शन से हारा हुआ मैच भारत ने ड्रॉ कराया, डेब्यू मैच में शैफाली का जलवा

Updated:
विज्ञापन

Ind vs Eng W Cricket Score, Test Match: डेब्यू टेस्ट में स्नेह राणा के ऑलराउंडर प्रदर्शन और शैफाली वर्मा की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ एक मात्र टेस्ट को ड्रॉ कराने में कामयाब रही. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 9 विकेट पर 396 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी थी. जिसके जवाब में टीम इंडिया पहली पारी में 231 रन पर ऑल आउट हो गयी. इंग्लैंड ने भारत को फॉलोऑन कराया. जिसके बाद भारत ने आखिरी दिन दूसरी पारी में 8 विकेट खोकर 344 रन बनाकर मैच बचा लिया.

विज्ञापन

शैफाली को मैन ऑफ दी मैच

टेस्ट मैच में डेब्यू करने वाली शैफाली वर्मा को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दी मैच से सम्मानित किया गया. शैफाली ने पहली पारी में शानदार 96 रन और दूसरी पारी में 63 रन बनाये.

स्नेह राणा के ऑलराउंडर प्रदर्शन से हारा हुआ मैच भारत ने ड्रॉ कराया, डेब्यू मैच में शैफाली का जलवा

डेब्यू टेस्ट मैच में शैफाली वर्मा और स्नेह राणा ने अपना जलवा दिखाया. जिसके कारण भारत ने हारा हुआ मैच ड्रॉ कराने में कामयाब रहा. दूसरी पारी में शैफाली वर्मा ने 63, दीप्ति शर्मा ने 54, पूनम राउत ने 39, स्नेह राणा ने नाबाद 80 और तानिया भाटिया ने नाबाद 44 रन बनाये. एक समय 240 रन पर 8 विकेट खोकर भारतीय टीम हार के कगार पर पहुंच चुकी थी, लेकिन स्नेह राणा और भाटिया ने 104 रनों की नाबाद शतकीय साझेदारी निभाकर भारत को हार से बचाया.

डेब्यू टेस्ट में स्नेह राणा का ऑलराउंडर प्रदर्शन, पहले गेंद से अब बल्ले से दिखाया जलवा

स्नेह राणा ने डेब्यू टेस्ट में ऑलराउंडर प्रदर्शन दिखाया है. पहले गेंद से उन्होंने 4 विकेट चटकाये, अब 74 रन से अधिक की पारी खेलकर टीम इंडिया को संकट से बाहर निकाला.

स्नेह राणा का अर्धशतक, इंग्लैंड पर भारत की 100 से अधिक की बढ़त

स्नेह राणा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम इंडिया की पारी को भी संभाला. राणा और तानिया भाटिया ने मिलकर भारत की पारी को 292 रन तक पहुंचाया. इंग्लैंड पर भारत की बढ़त 127 रन की हो गयी है. दोनों के बीच अब तक 53 रनों की साझेदारी भी बन चुकी है.

भारतीय महिला टीम को 8वां झटका, इंग्लैंड पर मामूली बढ़त से हार का खतरा

भारतीय महिला टीम को 8वां झटका लगा है. शिखा पांडे 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गयीं हैं. इस समय स्नेह राणा और तानिया भाटिया क्रीज पर मौजूद हैं. भारत को स्कोर दूसरी पारी में इस समय 8 विकेट पर 242 रन है और इंग्लैंड पर कुल बढ़त 77 रन की बनी है.

इंग्लैंड पर भारत ने बनायी बढ़त, हार का खतरा फिर नहीं टला

इंग्लैंड पर भारतीय टीम 71 रनों की अब तक बढ़त बना ली है. क्रीज पर इस समय स्नेह राणा और शिखा पांडे बल्लेबाजी कर रही हैं. भारत का स्कोर दूसरी पारी में अब तक 7 विकेट पर 237 रन है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola