ePaper

IND vs ENG Test: भारत ने इंग्लैंड पर बनाया दबाव, जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में तेज गेंदबाजों ने दिखाया दम

Updated at : 03 Jul 2022 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs ENG Test: भारत ने इंग्लैंड पर बनाया दबाव, जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में तेज गेंदबाजों ने दिखाया दम

India players leave the field after rain stops play during the second day of the fifth cricket test match between England and India at Edgbaston in Birmingham, England, Saturday, July 2, 2022. AP/PTI(AP07_02_2022_000113B)

India vs England 5th Test Day 2: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया कमाल का प्रदर्शन कर रही है. पहली पारी में भारत ने ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के शतक की बदौलत 416 का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. वहीं जसप्रीत बुमरात की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने दूसरे दिन इंग्लैंड के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया.

विज्ञापन

दिग्गज हरफनमौला रवींद्र जडेजा (104) की शतकीय पारी के बाद भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह के बल्ले और गेंद से कमाल के दम पर भारत ने पांचवें क्रिकेट टेस्ट के बारिश से प्रभावित दूसरे दिन शनिवार को यहां पहली पारी में इंग्लैंड के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली. बुमराह ने नाबाद 31 रन की पारी के दौरान बल्ले से एक ओवर में 29 रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया और फिर इंग्लैंड के शुरूआती तीनों विकेट झटके.

इंग्लैंड अब भी 332 रन पीछे

इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 27 ओवर में 84 रन पर पांच विकेट गंवा दिये. स्टंप्स के समय जॉनी बेयरस्टो (12) के साथ कप्तान बेन स्टोक्स (शून्य) क्रीज पर मौजूद थे. भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाये जिससे इंग्लैंड की टीम अब भी 332 रन पीछे है. बुमराह ने दिन के शुरुआती सत्र में एलेक्स लीस (छह रन) को बोल्ड करने के बाद दूसरे सत्र में जैक क्रॉली (नौ) और ओली पोप (10) को अपने तीसरे और छठे ओवर की ‘सातवीं’ गेंद पर स्लिप में कैच कराया.

Also Read: ENG vs IND Test: जसप्रीत बुमराह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ओवर में जड़ दिया 35 रन, देखें VIDEO
बुमराह ने इंग्लैंड को दिये 3 शुरुआती झटके

क्रॉली का कैच शुभमन गिल जबकि पोप का कैच श्रेयस अय्यर ने लपका. आखिरी सत्र में दिन का सबसे अहम विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया. उन्होंने शानदार लय में चल रहे पूर्व कप्तान जो रूट की 67 गेंद में 31 रन की पारी को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया. इसके बाद मोहम्मद शमी को एक छोर से लगातार अच्छी गेंदबाजी करने का फल रात्रिप्रहरी जैक लीच के विकेट के रूप में मिला. शमी की गेंद पर विराट कोहली ने स्लिप में लीच का कैच टपका दिया लेकिन अगले ओवर इस गेंदबाज ने उन्हें खाता खोले बगैर पंत के हाथों लपकवाया.


बुमराह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

बुमराह ने 16 गेंद में 31 रन की नाबाद पारी खेली और उनके बल्ले से निकले आतिश को एजबेस्टन के दर्शक बरसों तक याद रखेंगे. उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में बल्ले से रिकॉर्ड 29 रन निकाले जबकि छह अतिरिक्त समेत उस ओवर में 35 रन बने. बतौर कप्तान अपने पहले मैच में बुमराह ने टेस्ट मैच के एक ओवर में सर्वाधिक 28 रन बनाने का ब्रायन लारा का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. उन्होंने तलवार की तरह बल्ले का इस्तेमाल किया और ब्रॉड को चार चौके और दो छक्के लगाये.

Also Read: IND vs ENG Test: रवींद्र जडेजा के शतक जड़ते ही खुशी से उछल पड़े विराट कोहली, VIDEO हुआ वायरल
भारत के पिछले क्रम ने 93 रन जोड़े

भारत के नौवें, दसवें और 11वें नंबर के बल्लेबाजों ने 93 रन का योगदान दिया. यह बुमराह की हरफनमौला खेल का प्रभाव इतना ज्यादा था कि उसने जडेजा की शतकीय पारी की चमक को कम कर दिया. सुबह जडेजा ने संभल कर दिन की शुरूआत करते हुए अपना तीसरा शतक पूरा किया और अपनी पारी में उन्होंने 13 चौके जड़े. टेस्ट क्रिकेट में 2500 रन और 242 विकेट लेने वाले जडेजा को कपिल देव के बाद भारत का सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला माना जा सकता है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola