Live Updates

IND vs ENG: पहले टी-20 मैच में 8 विकेट से हारा भारत, इंग्लैंड ने 15.3 ओवर में ही पूरा किया लक्ष्य, श्रेयस अय्यर चमके

Updated:
विज्ञापन

India Vs England 1st टी20 Match Live Cricket Score Narendra Modi Stadium News Updates In Hindi | England won by 8 wickets अहमदाबाद : भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच पहला टी-20 मैच आज मोटेरा स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा है. पिछले दिनों भारतीय क्रिकेट टीम ने टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 3-1 से हराया है. अब पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला भी भारत अपने नाम करना चाहेगा. कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई में टीम का हौसला बुलंद है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

विज्ञापन

इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया

इंग्लैंड ने मोटेरा स्टेडियम में भारत को पहले टी-20 मैच में 8 विकेट से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 124 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड ने दो विकेट के नुकसान पर 15.3 ओवर में ही 130 रन बना लिए.

49 के निजी स्कोर पर जेसन रॉय हुए आउट

जेसन रॉय के रूप में इंग्लैंड को दूसरा झटका लगा है. वाशिंगटन सुंदर ने रॉय को 49 रन पर आउट कर दिया है.

इंग्लैंड को पहला झटका, जोस बटलर आउट

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर आउट हो गये हैं. बटलर के रूप में इंग्लैंड को पहला झटका लगा है. इसके बावजूद इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में दिख रही है.

जोस बटलर और जेसन रॉय कर रहे हैं पारी की शुरुआत

इंग्लैंड की ओर जोस बटलर और जेसन रॉय पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. दोनों काफी संभलकर खेल रहे हैं. बटलर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि रॉय ने 20 रन बना लिए हैं.

भारत को तीसरा झटका, शिखर धवन आउट

शिखर धवन के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा है. भारत को 20 रन ही तीन झटके लगे हैं. श्रेयस अय्यर क्रीच पर मौजूद हैं.

ICC Test Player Rankings : पंत ने आईसीसी रैंकिंग में रचा इतिहास, रोहित शर्मा को भी छोड़ दिया पीछे

अय्यर के अर्धशतक से भारत ने बनाए 124 रन

भारत ने 7 विकेट खोकर पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 124 रन बनाए. केवल श्रेयस अय्यर ही बड़ी पारी खेल पाए. उन्होंने 67 रन बनाए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola