ePaper

तीसरे टी20 में इंग्लैंड की जीत और भारत की हार, दोनों टीमों के कप्तानों ने इस ‘विश्वस्तरीय’ खिलाड़ी को दिया श्रेय

Updated at : 29 Jan 2025 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
Indis vs England 3rd T20 match

Indis vs England 3rd T20 match

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में इंग्लिश टीम ने 26 रन से जीत दर्ज की. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस जीत के लिए एक ही खिलाड़ी को श्रेय दिया है.

विज्ञापन

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में इंग्लिश टीम ने 26 रन से जीत दर्ज की. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 191 रन बनाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम 16 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना पाई. भारतीय टीम इस हार के बाद सीरीज के तीन मैचों 2-1 से आगे है. मैच में टीम इंडिया से चूक कहां हुई इस पर भारतीय कप्तान ने टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी टीम इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों को मात देने में विफल रही. उन्होंने मंगलवार को राजकोट में तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम की हार के लिए “विश्व स्तरीय” स्पिनर आदिल राशिद को श्रेय दिया. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भी आदिल राशिद को जीत का सबसे प्रमुख कारण बताया.

सूर्यकुमार ने मैच के बाद कहा, “मुझे लगा कि दिन में बाद में थोड़ी ओस होगी. मुझे लगता है कि जब हार्दिक और अक्षर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब मैच हमारे हाथ में था. इसका श्रेय आदिल राशिद को जाता है, उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की. इसलिए वह विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं. उन्होंने हमें स्ट्राइक रोटेट करने की अनुमति नहीं दी.”

भारत ने इंग्लैंड को 16 ओवर में 127/8 पर रोक दिया था, लेकिन मेहमान टीम को 20 ओवर में 171/9 रन बनाने दिए. सूर्यकुमार ने कहा, “मुझे लगता है कि आप हमेशा टी20 मैच से कुछ न कुछ सीखते हैं. मुझे लगा कि हमने 127/8 के बाद इंग्लैंड के 170 रन आसपास गेंदबाजी कर रहे थे, तो मुझे लगता है कि अंत में यह बहुत ज्यादा था. हमें बल्लेबाजी के नजरिए से सीखना होगा. हमें ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाना होगा और अपनी गलतियों से सीखना होगा.”

इंग्लैंड ने शानदार शुरुआत की, जिसमें डकेट ने कप्तान जोस बटलर (22 गेंदों पर 24 रन) के साथ 76 रनों की साझेदारी की. लेकिन 83/2 से मेहमान टीम 127/8 पर आ गई, जिसके बाद राशिद (10 रन) और मार्क वुड (10 रन) ने पारी को 171/9 तक पहुंचाया. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भी लगातार विकेट गंवाने की समस्या पर बात की, लेकिन अंत में स्कोर को बढ़ाने के लिए अपने पुछल्ले बल्लेबाजों और जरूरत के समय अच्छा प्रदर्शन करने के लिए गेंदबाजों को श्रेय दिया.

England’s adil rashid celebrates the wicket of india’s tilak varma. Pti photo

बटलर ने कहा, “खिलाड़ियों ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, अपना कौशल दिखाना अच्छा था. यह मायने नहीं रखता कि वे कितनी तेज गेंदबाजी कर सकते हैं, बल्कि यह मायने रखता है कि वे विकेट के साथ कितनी अच्छी तरह तालमेल बिठा सकते हैं. बटलर ने भी आदिल राशिद की तारीफ करते हुए कहा कि वह हमारी टीम का सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी है, वे भाग्यशाली हैं कि राशिद टीम में है. उसके पास सभी तरह की विविधताएं हैं. जोफ्रा लगातार अच्छा खेल रहा है, वह अक्सर छक्के नहीं लगाता, लेकिन अगर वह ऐसा करता है तो वह निश्चित रूप से वापसी करेगा.

अपनी टीम के बल्लेबाजी प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए बटलर ने कहा, “मुझे लगता है कि विकेट अलग दिख रहा था, डकेट ने अच्छा खेला. हमने लगातार विकेट गंवाए, हम निराश थे. पावरप्ले में विकेट लेना महत्वपूर्ण था. जिस तरह से हम लगातार दबाव बनाते रहे और खेल को आगे बढ़ाते रहे, वह मुझे बहुत पसंद आया. राशिद और वुड को श्रेय जाता है, उन्होंने अंत में एक महत्वपूर्ण साझेदारी की. अंत में यही अंतर था.”

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भूचाल, ICC के सीईओ ने दिया इस्तीफा, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड है जिम्मेदार!

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola