ePaper

IND vs ENG : टीम इंडिया को झटका, श्रेयस अय्यर वनडे सीरीज से बाहर, IPL 2021 में भी खेलने पर संशय

Updated at : 24 Mar 2021 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs ENG : टीम इंडिया को झटका, श्रेयस अय्यर वनडे सीरीज से बाहर, IPL 2021 में भी खेलने पर संशय

Pune: Indian cricketer Shreyas Iyer being attended by teammates during the first One Day International cricket match between India and England at Maharashtra Cricket Association Stadium, in Pune, Tuesday, March 23, 2021. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI03_23_2021_000303B)

IND vs ENG, Team India, Shreyas Iyer out of ODI series, IPL 2021 भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती वनडे में कंधे की हड्डी खिसकने के कारण यहां चल रही शृंखला में नहीं खेल पायेंगे और इंडियन प्रीमियर लीग के पहले हाफ में खेलने पर भी संदेह पैदा हो गया है.

विज्ञापन
  • श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ बाकी दो वनडे मैच से बाहर

  • पहले वनडे में श्रेयस अय्यर का कंधे की हड्डी खिसक गयी थी, जिसके बाद उन्होंने मैदान से होना पड़ा था बाहर

  • श्रेयस अय्यर के आईपीएल से भी बाहर होने का खतरा

Shreyas Iyer Injury Update : भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती वनडे में कंधे की हड्डी खिसकने के कारण यहां चल रही शृंखला में नहीं खेल पायेंगे और इंडियन प्रीमियर लीग के पहले हाफ में खेलने पर भी संदेह पैदा हो गया है.

यह घटना इंग्लैंड की पारी के आठवें ओवर में हुई जब श्रेयस ने तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो के शॉट को रोकने के लिये डाइव किया. वह कंधे को पकड़कर मैदान से बाहर निकल गये और काफी दर्द में दिख रहे थे.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने कहा, उनके आईपीएल के पहले हाफ में खेलने की संभावना नहीं है. मंगलवार को मैच के बाद बीसीसीआई ने कहा था, श्रेयस अय्यर के कंधे की हड्डी आठवें ओवर में क्षेत्ररक्षण करते समय खिसक गई थी. उन्हें स्कैन के लिये ले जाया गया है.

नौ अप्रैल से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करनी थी. मुंबई का यह 26 साल का खिलाड़ी बल्लेबाजी करते हुए महज छह रन बनाकर आउट हो गया था. श्रेयस ने पिछले चरण में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया था.

Also Read: IPL 2021 एंथम ने मचाया धमाल, अपना मंत्र पर रोहित, विराट समेत इन खिलाड़ियों ने लगाये ठुमके

कंधे के अपनी जगह से खिसकने से उबरने के लिये कम से कम छह हफ्तों का समय लगता है और अगर सर्जरी करानी पड़ती है तो और ज्यादा समय लगता है. उनकी अनुपस्थिति में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत, ऑस्ट्रेलियाई स्टीव स्मिथ या सीनियर ऑफ स्पिनर आर अश्विन को सौंपी जा सकती है.

Posted By – Arbind kumar mishra

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola