'कोई बैजबॉल नहीं, केवल घमंड है', हैरी ब्रूक को संगकारा ने सुनाई खरी-खोटी

IND vs ENG: Indian Players
IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन का पहला सत्र भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा. लंच तक इंग्लैँड ने अपन चार महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए. आकाश दीप ने जब हैरी ब्रूक को बोल्ड किया तो श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा ब्रूक पर भड़क गए. उन्होंने यहां तक कह दिया कि वे बैजबॉल नहीं केवल घमंड है. दूसरी पारी में इंग्लैंड की बल्लेबाजी एकदम नाकाम रही, जिससे बैजबॉल नीति की काफी आलोचना हो रही है. भारतीय खिलाड़ी भी मैदान पर बैजबॉल के नाम पर तंज कसते नजर आए हैं.
IND vs ENG: श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगकारा ने रविवार को लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक के आउट होने पर उनकी कड़ी आलोचना की. ब्रूक शानदार फॉर्म में दिख रहे थे जब उन्होंने आकाश दीप की लगातार गेंदों पर दो चौके और एक छक्का जड़ा. उस समय इंग्लैंड तीन विकेट गंवा चुका था, फिर भी ब्रुक अपना स्वाभाविक खेल खेलते रहे. हालांकि, लंच से लगभग 15 मिनट पहले, हैरी ब्रूक ने एक लापरवाह शॉट खेलने की कोशिश की और आकाश दीप ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. No bazball just arrogance Sangakkara lashes out at Harry Brook
आकाश दीप ने उखाड़ दिए हैरी ब्रूक के स्टंप्स
वह तेज गेंदबाज के खिलाफ स्वीप करने की कोशिश में पीछे की ओर गेंद से चूक गए और आउट हो गए. संगकारा उनके इस रवैये से खुश नहीं थे और उन्होंने कमेंट्री के दौरान कहा, ‘यह सिर्फ अहंकार है. बैजबॉल नहीं.’ मैच की बात करें तो, मोहम्मद सिराज के दो विकेटों की बदौलत भारत ने रविवार को तीसरे टेस्ट के चौथे दिन लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट पर 98 रन कर दिया. बिना किसी नुकसान के 2 रन से आगे खेलते हुए, इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज बेन डकेट का विकेट 12 रन पर गंवा दिया.
Relentless and rewarded! 🙌🏻👏🏻#AkashDeep’s disciplined length proves too good for #HarryBrook, as a costly shot sends his middle-stump flying! 🔥#ENGvIND 👉 3rd TEST, DAY 4 | LIVE NOW on JioHotstar 👉 https://t.co/vo6bbH9n2o pic.twitter.com/xIL09UHRtR
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 13, 2025
डकेट ने सिराज की गेंद पर गलत टाइमिंग से पुल शॉट खेला और मिड-ऑन पर जसप्रीत बुमराह को कैच थमा बैठे. इसके बाद सिराज ने ओली पोप को 4 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. सिराज को डीआरएस का फायदा मिला और पोप के रूप में उन्होंने दूसरा विकेट झटका. एक गेंद पर जो तेजी से अंदर की ओर आती दिख रही थी पोप के पैड से टकराई थी, लेकिन फील्ड अंपायर ने आउट नहीं दिया. फिर सिराज ने गिल को डीआरएस के लिए मना लिया और रेप्ले देखने के बाद टीवी अंपायर ने आउट दे दिया. इससे इंग्लैंड का स्कोर 42 रन पर 2 विकेट हो गया.
रेड्डी ने दूसरी बार किया क्रॉली को आउट
15वें ओवर में, नीतीश कुमार रेड्डी ने जैक क्रॉली को इस मैच में दूसरी बार आउट किया, जिससे एक ढीली ड्राइव लगी जिसे गली में यशस्वी जायसवाल ने पकड़ लिया. लंच से पहले आकाश दीप ने हैरी ब्रूक को 23 रन पर बोल्ड कर दिया, क्योंकि वह लाइन के पार स्वाइप करने के प्रयास में चूक गए थे, जिससे उनका मिडिल स्टंप उखड़ गया. इससे पहले, शुक्रवार को भारत अपनी पहली पारी में 387 रन पर आउट हो गया था, जो इंग्लैंड के कुल स्कोर के बराबर था. दूसरी पारी में भारत ने शानदार वापसी की है और इंग्लैंड की बल्लेबाजी को झकझोर कर रख दिया है.
ये भी पढ़ें…
टिम साउदी ने गिल पर बोला हमला तो शास्त्री ने लगा दी क्लास, तीसरे दिन के ड्रामे से जुड़ा है मामला
Watch: सिराज ने इंग्लैंड के स्टार को दी खतरनाक विदाई, बेन डकेट को दिखाया बाहर का रास्ता
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




