IND vs ENG Live Streaming: फ्री में ऐसे देखें भारत-इंग्लैंड लाइव मैच, जानें पूरा डिटेल्स

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 30 Sep 2023 10:04 AM

विज्ञापन

**EDS: IMAGE VIA @narendramodi** Hangzhou: India's Anahat Singh, Tanvi Khanna, Dipika Pallikal and Joshna Chinappa pose for photos after winning the bronze medal in the Squash Women's Team event at the 19th Asian Games, in Hangzhou, China, Friday, Sept. 29, 2023. (PTI Photo)(PTI09_29_2023_000363A)

भारतीय टीम विश्व कप 2023 (icc world cup 2023) के अपने पहले अभ्यास मैच में इंग्लैंड के मजबूत बल्लेबाजी क्रम का आकलन करने की कोशिश करेगी जिसमें उसके गेंदबाजों को खुद को परखने का मौका भी मिलेगा.

विज्ञापन

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (icc world cup 2023) का आगाज 5 अक्टूबर से हो रहा है. क्रिकेट के इस महाकुंभ की शुरुआत से पहले सभी 10 टीमें अभ्यास मैच में आमने-सामने होंगी. वार्म आप मैच के दूसरे दिन आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहले मैच में भारत और इंग्लैंड के बीच भिड़ंत होगी, जबकि दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और निदरलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. भारत-इंग्लैंड मैच से जुड़ी हर जानकारी हम आपको यहां देने वाले हैं. जैसे मैच कब और कहां खेला जाना है. लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं. संभावित प्लेइंग इलेवन की जानकारी.

भारतीय गेंदबाजों के पास इंग्लैंड के दमदार बल्लेबाजों के सामने खुद को परखने का मौका

भारतीय टीम विश्व कप 2023 (icc world cup 2023) के अपने पहले अभ्यास मैच में इंग्लैंड के मजबूत बल्लेबाजी क्रम का आकलन करने की कोशिश करेगी जिसमें उसके गेंदबाजों को खुद को परखने का मौका भी मिलेगा. भारत के स्पिनरों कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के पास खुद को परखने का यह अच्छा मौका होगा. इस मैच में भारत के सभी गेंदबाजों को कुछ ओवर करने को मिल सकते हैं.

भारत और इंग्लैंड मैच कहां खेला जाएगा

भारत और इंग्लैंज का मैच बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा.

भारत और इंग्लैंड मैच कितने बजे शुरू होगा

भारत और इंग्लैंड के बीच मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा.

भारत और इंग्लैंड मैच का टॉस कब होगा

भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का टॉस 1:30 बजे शुरू होगा.

कहां देखें भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का लाइव प्रसारण

भारत और इंग्लैंड के बीच वार्म अप मैच का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल स्टार स्पोर्ट्स, स्टार स्पोर्ट्स एचडी 1 और स्टार स्पोर्ट्स एचडी 2 पर देख सकते हैं. जबकि ओटीटी प्लेटफॉर्म में लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो डिज्नी प्लस हॉटस्टार में मैच का आनंद उठा सकते हैं. आपको यहां बता देना चाहते हैं कि वर्ल्ड कप 2023 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आप फ्री में देख सकते हैं.

Also Read: World Cup 2023: एमएस धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट से कपिल की जांबाज पारी तक, जानें पिछले 12 वर्ल्ड कप की रोचक बातें

टीम इस प्रकार हैं

भारत टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव।

इंग्लैंड : जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स

पहले वार्म अप मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया, तो न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को मात दी

वर्ल्ड कप 2023 के पहले वार्म अप मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया. बांग्लादेश की टीम ने पहले श्रीलंका को 49.1 ओवर में 263 रन पर ऑल आउट कर दिया, फिर 42 ओवर में ही केवल 3 विकेट खोकर 264 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. वहीं तीसरे मैच में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच हाईस्कोरिंग मैच खेला गया, जिसमें पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 345 रन का स्कोर खड़ा किया, जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 43.4 ओवर में ही केवल 5 विकेट खोकर 346 रन बनाकर मैच जीत लिया. दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया.

Also Read: World Cup 2023: वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले पांच बल्लेबाज, देखें रिकॉर्ड्स

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola