ePaper

भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले 7वां गेंदबाज हुआ चोटिल, अंग्रेज टीम को लग रहे झटके पर झटके

Updated at : 01 Jun 2025 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
Jamie Overton.

Jamie Overton. Image: X

IND vs ENG 7th English Pacer Injured ahead of England-India Test Series: भारत दौरे से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है, तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन उंगली की चोट के चलते WI के खिलाफ बचे मैचों से बाहर हो गए. इस तरह भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड का सातवां पेसर चोटिल हो गया है,

विज्ञापन

IND vs ENG 7th English Pacer Injured ahead of England-India Test Series: भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले अंग्रेज टीम को झटके पर झटके लग रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में एक और गेंदबाज को चोटिल हो गया है. जेमी ओवरटन बृहस्पतिवार को वनडे सीरीज के पहले मैच में लगी उंगली की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड के बाकी बचे वनडे और टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर एजबेस्टन में इंग्लैंड की 238 रन की जीत के दौरान रिटर्न कैच लेने की कोशिश करते हुए उंगली में चोट लगा बैठे. इस तरह भारत के अहम दौरे से पहले इंग्लैंड का 7वां पेसर चोटिल हुआ है.

शनिवार को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि, “इंग्लैंड और सरे के ऑलराउंडर जेमी ओवरटन को दाहिने हाथ की छोटी उंगली टूटने के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही मेट्रो बैंक वनडे इंटरनेशनल और आगामी विटालिटी टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है.” चोट के बाद उन्हें इंग्लैंड की मेडिकल टीम की निगरानी में रिहैब से गुजरना होगा. ईसीबी ने यह भी स्पष्ट किया कि वनडे स्क्वाड में किसी और खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जाएगा.

ओवरटन 6वें पेसर, जो हुए चोटिल

ओवरटन उन कई इंग्लिश तेज गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं जो हाल के समय में चोट के चलते टीम से बाहर हुए हैं. मार्क वुड पहले ही भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हैं. गस एटकिनसन और ऑली स्टोन भी अनुपलब्ध हैं, वहीं क्रिस वोक्स और ब्रायडन कार्स रिहैब में हैं. हालांकि भारत के साथ टेस्ट सीरीज शुरू होने में अभी 20 दिन बचे हैं, तब तक इन खिलाड़ियों के रिहैब से ठीक होकर वापस आने की उम्मीद है. फिलहाल इंग्लैंड ने अभी अपने टेस्ट स्क्वॉड की घोषणा नहीं की है, जिसकी जल्द ही ऐलान किया जा सकता है.

भारत-इंग्लैंड सीरीज 20 जून से शुरू होगी

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे 1 जून को कार्डिफ में खेला जाएगा, जबकि टी20 सीरीज की शुरुआत शुक्रवार, 6 जून से होगी. वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होगी. इस सीरीजी में दोनों टीमें 5 मैच खेलेंगी, जो 4 अगस्त तक चलेगी. इसी सीरीज से भारत और इंग्लैंड अपने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप  (WTC) 2025-27 के चक्र की शुरुआत करेंगे.  

पिता के बाद बाबर आजम की हुई लड़ाई, नमाज के बाद हाथापाई पर उतरे, वायरल हुआ वीडियो

नायर की डबल सेंचुरी; उमरीगर और पुजारा के क्लब में हुए शामिल, जवाब में इंग्लैंड के बल्लेबाज ने भी जड़ा शतक

आखिर कैसे MI जीत जाती है? IPL 2025 फाइनल से पहले अश्विन ने उठाए सवाल, पिछला उदाहरण भी दिया

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola