ePaper

IND vs ENG: भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के 'बैजबॉल' की बजा दी बैंड, पहले दिन टूटे कई रिकॉर्ड

Updated at : 25 Jan 2024 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs ENG: भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के 'बैजबॉल' की बजा दी बैंड, पहले दिन टूटे कई रिकॉर्ड

Hyderabad: India's bowler Ravindra Jadeja with teammate Axar Patel celebrates the wicket of England's batter Tom Hartley during the first day of the first Test cricket match between India and England, at Rajiv Gandhi International Stadium in Hyderabad, Thursday, Jan. 25, 2024. (PTI Photo/Shailendra Bhojak)(PTI01_25_2024_000145A)

हैदराबाद में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड पर दबाव बना लिया है. भारतीय गेंदबाजों ने पहले ही दिन इंग्लैंड की पूरी टीम को 246 पर आउट कर दिया. इसके बाद भारत ने खेलना शुरू किया और पहले दिन खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं.

विज्ञापन
undefined

भारतीय स्पिनरों ने इंग्लैंड के ‘बैजबॉल’ की धज्जियां उड़ा दी. हैदराबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबल के पहले दिन ही भारतीय स्पिनरों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने इंग्लैंड को 246 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया.

undefined

रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट चटकाए. जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल के खाते में दो-दो विकेट आए. इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने 70 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

undefined

पहले दिन भारत ने खेलना शुरू किया और एक विकेट पर 119 रन बनाकर बना लिए. खेल समाप्त होने तक यशस्वी जायसवाल 76 रन और शुभमन गिल 14 रन बनाकर खेल रहे थे. भारतीय स्पिनरों ने आठ विकेट चटकाए.

undefined

जब भारतीय सलामी बल्लेबाज बल्लेबाजी करने आए, तो ऐसा लगा कि पिच ने अपना रंग दबल दिया है और इंग्लैंड के खिलाड़ी कमजोर नजर आए. दूसरे छोर पर अपने कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदगी के बाद जायसवाल ने आक्रामक क्रिकेट खेलना शुरू किया.

undefined

जायसवाल ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. जायसवाल ने अपनी और टीम की पारी की शुरुआत तेज गेंदबाज मार्क वुड की गेंद पर स्क्वायर लेग पर क्लिप्ड बाउंड्री के साथ की. इसके बाद उन्होंने कई लाजवाब शॉट खेले.

undefined

22 वर्षीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्पिनर को उनके पहले ओवर में दो छक्के मारे, एक लॉन्ग-ऑन पर और दूसरा स्क्वायर के सामने. जयसवाल और रोहित ने केवल 12.1 ओवर में 80 रन जोड़कर अपनी टीम को शानदार लॉन्चिंग पैड दिया.

undefined

इसका अंत तब हुआ जब रोहित ने लॉन्ग-ऑन पर क्लीयर करने की कोशिश में बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच की गेंद पर स्टोक्स को कैच दे दिया. इसके बाद गिल क्रीज पर आए और दूसरी छोर से जायसवाल का आक्रामण जारी रहा.

undefined

इंग्लैंड की पारी की बात करें तो रूट और बेयरस्टो रन जुटाने के लिए कभी-कभी स्वीप और उस शॉट के रिवर्स पर निर्भर रहे. जड़ेजा ने फुल लेंथ पर गेंद फेंकी और रूट के बल्ले का ऊपरी किनारा लगा और वह आउट हो गए.

undefined

बेयरस्टो भी ज्यादा देर तक टिक नहीं सके और अक्षर ने बल्लेबाज का ऑफ स्टंप उखाड़ने के लिए क्रीज के बाहर से एक फिरकी डाली. धीमी शुरुआत के बाद, स्टोक्स ने कुछ बेहतरीन शॉट खेले और टीम के स्कोर को 246 तक पहुंचाया.

undefined

सुबह के सत्र में, सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और जैक क्रॉली ने पहले चार ओवरों में 25 रन बनाए. बाद में 11.5 ओवर में 55 रन हो गए. लेकिन अश्विन ने डकेट को आउट करते हुए लगातार सातवीं बार बाएं हाथ के बल्लेबाज का विकेट लिया.

undefined

दूसरे दिन का खेल अहम होगा, क्योंकि भारत एक बड़ा स्कोर कर इंग्लैंड पर बड़ी बढ़त बनाने का प्रयास करेगा. इसके साथ ही भारत अपने विकेट भी बचाकर रखना चाहेगा. अगर भारत ने 200 से ज्यादा रनों की बढ़त ले ली, तो इंग्लैंड के लिए मुश्किल हो जाएगी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola