ePaper

Watch: हैरी ब्रूक ने अपने SRH के साथी को बेरहमी से की स्लेजिंग, कप्तान स्टोक्स भी नहीं रहे पीछे

Updated at : 14 Jul 2025 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs ENG: England Players

IND vs ENG: England Players

IND vs ENG: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा तीसरा टेस्ट काफी चर्चा में है. दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे की स्लेजिंग करने में पीछे नहीं है. तीसरे दिन कप्तान शुभमन गिल ने जिस प्रकार जैक क्रॉली और बेन डकेट को खरी-खोटी सुनाई थी, उसी प्रकार हैरी ब्रुक ने नीतीश रेड्डी की स्लेजिंग की. उन्होंने कई मौको पर रेड्डी को परेशान करने का काम किया. हालांकि रेड्डी इससे ज्यादा प्रभावित नहीं हुए. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भी रेड्डी की स्लेजिंग की.

विज्ञापन

IND vs ENG: तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के आखिरी ओवर में कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्षेत्ररक्षकों और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों जैक क्रॉली और बेन डकेट के बीच जो कुछ हुआ, उसका खामियाजा नीतीश कुमार रेड्डी को भुगतना पड़ा. इसने भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को एक बिल्कुल अलग रंग दे दिया. जैक क्रॉली की समय बर्बाद करने की रणनीति ने शुभमन गिल को इस हद तक नाराज कर दिया कि उन्होंने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज को परेशान करने के लिए कुछ कड़वे शब्दों और हाथों के इशारों का इस्तेमाल किया. अगले दिन तनाव जारी रहा क्योंकि भारत के गेंदबाजों ने इंग्लैंड के अधिकांश बल्लेबाजों को आउट कर दिया. Harry Brooke brutally sledges his SRH teammate captain Stokes too

मोहम्मद सिराज पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर बेन डकेट को आक्रामक तरीके से बाहर जाने के इशारे के लिए मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया. चौथे दिन के अंत और पांचवें दिन की शुरुआत में, इंग्लैंड की बदला लेने की बारी थी. तीसरे दिन की झड़प में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को इंग्लैंड के क्षेत्ररक्षकों ने बेरहमी से स्लेजिंग की, लेकिन हैरी ब्रुक से ज्यादा बेरहमी दिखाई. भारत के ऋषभ पंत, केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद, जब यह ऑलराउंडर 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आया, तो ब्रूक लगातार नीतीश रेड्डी पर दबाव बना रहे थे.

30वें ओवर में, ब्रूक यह कहते हुए सुने गए, ‘तुम खुद को क्या समझते हो? मुझे याद है जब हम सनराइजर्स के साथ थे, तब तुमने वहां कुछ नहीं किया था.’ एक गेंद बाद, उन्होंने रेड्डी से कहा, ‘जड्डू को सारे रन बनाने होंगे. यह आईपीएल नहीं है.’ दिलचस्प बात यह है कि ब्रूक और नीतीश रेड्डी कुछ समय पहले सनराइजर्स हैदराबाद में टीम के साथी थे. नीतीश को SRH ने रिटेन किया था, जबकि ब्रूक को मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था. हालांकि, इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने आईपीएल से नाम वापस ले लिया और लीग में भाग लेने पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया.

बेन स्टोक्स भी स्लेजिंग में हुए शामिल

ब्रूक अकेले नहीं थे, जो नीतीश रेड्डी पर हमला कर रहे थे. कुछ ही देर में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भी उनके साथ आ गए. उन्होंने अगले ओवर की आखिरी गेंद फेंकी, जिसका नीतीश रेड्डी ने सफलतापूर्वक बचाव किया, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान ने उन्हें कुछ कहा. स्टोक्स ने नीतीश से बहुत कुछ कहा, जिसके जवाब में नीतीश ने अपना सिर हिलाया. इस बीच, नीतीश ने अपने मज़बूत डिफेंस से काफी साहस दिखाया. उन्होंने स्ट्रोक्स की गेंद पर एक खूबसूरत कवर ड्राइव लगाकर चौका भी लगाया. हालांकि, लंच से ठीक पहले नीतीश को क्रिस वोक्स ने विकेटकीपर जेमी स्मिथ के हाथों कैच करा दिया.

ये भी पढ़ें…

अंपायर पॉल रीफेल पर लगा बड़ा आरोप, अश्विन ने ICC से कार्रवाई की मांग की

‘मैं नहीं जा रहा बैटिंग करने’, पंत की वजह से आकाश दीप को नाइट वॉचमैन के रूप में भेजा

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola