ePaper

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान, BCCI ने इन 18 खिलाड़ियों को दिया मौका

Updated at : 24 May 2025 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
Shubman Gill to lead Indian Squad for England Test Series.

Shubman Gill to lead Indian Squad for England Test Series.

IND vs ENG Indian Squad for England Test Series: बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. पांच टेस्ट मैचों के लिए इंडियन स्क्वॉड की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है.

विज्ञापन

IND vs ENG Indian Squad for England Test Series: इंग्लैंड दौरे को लेकर BCCI की चयन समिति ने भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ियों पर मुहर लगा दी. उन्होंने टीम के नए कप्तान और उप-कप्तान का चुनाव भी कर लिया है. रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद खाली हुई जगह पर शुभमन गिल (Shubman Gill) को कप्तान बनाया गया है. BCCI के इस ऐलान से कई तरह की अफवाहों पर रोक लग गई है. टेस्ट टीम की कप्तानी को लेकर कई खिलाड़ियों के नाम आगे चल रहे थे, लेकिन बीसीसीआई ने पर अपना भरोसा जताया है, वहीं टीम का उपकप्तान ऋषभ पंत को बनाया गया है.

भारत इंग्लैंड टूर के कुछ ही दिनों पहले भारत के दो वरिष्ठ खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया. अनुभवी खिलाड़ियों का विकल्प ढूंढना भी एक चुनौती थी, ऐसे में संयोजन का ख्याल रखते हुए बीसीसीआई ने इंडियन टीम का चुनाव किया है. चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने टीम का ऐलान मुंबई में प्रेस कांफ्रेस के जरिए भारत के 18 सदस्यीय दल का भी ऐलान कर दिया. आईपीएल 2025 में आए व्यवधान की वजह से हुई देरी और महीने भर इस मुद्दे पर माथापची करने के बाद अब युवा भारतीय टीम का दल तैयार किया है, जो भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2015-27) चक्र के लिए तैयार होगी.

टेस्ट सीरीज के सभी खिलाड़ियों का स्क्वॉड

BCCI ने टीम में अनुभव के साथ युवाओं को भी भरपूर मौका दिया है. आगामी टेस्ट सीरीज में भारत से इन 18 खिलाड़ियों को चुना गया है- शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर और उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और कुलदीप यादव

पांच टेस्ट मैचों का पूरा शेड्यूल 

20 जून से होने वाले भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का इंतेजार सभी दिल थाम कर रहे हैं. इस सत्र में 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे जिसकी शुरुआत 20 जून से लीड्स में की जाएगी. इस सत्र का दूसरा खेल 2 जुलाई से एजबैस्टन में खेला जाएगा. 10 जुलाई से शुरू होने वाला तीसरा टेस्ट लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा. चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफोर्ड में खेला जाने वाला है और पाँचवा मैच 31 जुलाई से ओवल में खेला जाएगा. इसी के साथ भारत और इंंग्लैंड के वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के 2025-27 के चक्र की शुरुआत हो जाएगी. 

भारत के इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल

पहला टेस्ट- 20-24 जून 2025. हेडिंग्ले, लीड्स

दूसरा टेस्ट- 2-6 जुलाई 2025. एजबेस्टन, बर्मिंघम

तीसरा टेस्ट- 10-14 जुलाई 2025. लॉर्ड्स, लंदन

चौथा टेस्ट- 23-27 जुलाई 2025. ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

पांचवां टेस्ट- 31 जुलाई-4 अगस्त. 2025 द ओवल, लंदन

रिपोर्ट- ऋषिका पोद्दार. 

PSL 2025 फाइनल हुआ तय, 5.63 करोड़ रुपये के लिए इन टीमों के बीच होगा मुकाबला

अभिषेक शर्मा ने लगाया छ्क्का और लग गया 5 लाख का चूना, इस पहल की वजह से करना होगा दान

किसी को भी नहीं बख्शते विराट, अब अभिषेक शर्मा को ऐसे दिखाया एग्रेशन, Video

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola