13.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Watch Video: अभिषेक शर्मा ने अंग्रेजों से वसूला ‘लगान’, 37 गेंद पर शतक जड़ मचाया हड़कंप

IND vs ENG 5th T20I: अभिषेक शर्मा ने पांचवें टी20 मुकाबले में इंग्लैंड के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए. उन्होंने 37 गेंद पर 10 छक्के और 5 चौके की मदद से शतक जड़ दिया. अभिषेक ने इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा.

IND vs ENG 5th T20I: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में 37 गेंद पर जोरदार शतक जड़ दिया है. उन्होंने 37 गेंद पर 10 छक्के और 5 चौके लगाकर अपना शतक पूरा किया. वह भारत के लिए सबसे तेज टी20 आई शतक जड़ने के मामले में संजू सैमसन से आगे निकल गए हैं, लेकिन रोहित शर्मा से पीछे रह गए. सैमसन ने 40 गेंद पर शतक जड़ा है, जबकि रोहित के नाम 35 गेंद पर टी20 शतक है.

सबसे कम ओवरों में शतक पूरा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने 10.1 ओवर में शतक पूरा किया. यह किसी भी टीम के बल्लेबाज की ओर से सबसे कम ओवर में पूरा किया गया शतक है. अभिषेक से पहले 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरियन में क्विंटन डिकॉक ने 10.2 ओवर में अपना शतक पूरा किया था. इस प्रकार अभिषेक दुनिया के पहले बल्लेबाज बनें, जिसने सबसे कम ओवर में शतक पूरा किया.

एकबार फिर दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व चैंपियन बना भारत, इस बार बेटियों ने बुलंद किया झंडा

टी20आई में पूर्ण सदस्य टीमों के खिलाफ सबसे तेज शतक

35 गेंद – डेविड मिलर बनाम बांग्लादेश, पोटचेफस्ट्रूम 2017
35 गेंद – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर 2017
37 गेंद – अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 2025
39 गेंद – जॉनसन चार्ल्स बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन 2023
40 गेंद – संजू सैमसन बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद 2024

भारत ने भी तोड़े कई रिकॉर्ड

अभिषेक ने भारत को पावरप्ले में अपना अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाने में अहम भूमिका निभाई. भारत ने 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए. अभिषेक ने भारत के 100 रन के आंकड़े को 6.3 ओवर में पार करते हुए टी20आई प्रारूप में अपना सबसे तेज शतक बनाया. भारत ने पिछले साल अक्टूबर में हैदराबाद में बांग्लादेश के विरुद्ध 7.1 ओवर में शतक बनाने के अपने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

टी20आई पावरप्ले में भारत का सर्वोच्च स्कोर

2025 – मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ – 95/1
2021 – दुबई में स्कॉटलैंड के खिलाफ – 82/2
2024 – हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ – 82/1
2018 – जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ – 78/2

AmleshNandan Sinha
AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ खेल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. खेल की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel