Live Updates
IND vs ENG 4th Day 4 Highlights: गिल और राहुल ने अंग्रेजों को विकेट के लिए तरसाया
Author Anant narayan shukla
Updated:
विज्ञापन
IND vs ENG 4th Test Day 4 Live Score Updates.
IND vs ENG 4th Test Day 4 Highlights: भारत ने शुरुआती दो झटकों से उबरते हुए कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से शनिवार को चौथे टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड के खिलाफ स्टंप तक दूसरी पारी में दो विकेट पर 174 रन बना लिए. गिल 78 और राहुल 87 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं. इंग्लैंड ने पहली पारी में 669 रन बनाकर 311 रनों की विशाल बढ़त हासिल की थी. भारतीय टीम अभी इंग्लैंड से 137 रन से पीछे है. पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल और बी साई सुदर्शन के विकेट गंवाने वाली भारतीय टीम के लिए गिल और केएल राहुल ने संभलकर खेलते हुए अंतिम दो सत्र में कोई विकेट नहीं गिरने दिया. दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 174 रन की अटूट साझेदारी निभा ली है.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें