ePaper

IND vs ENG 3rd Test: डेब्यू मैच में सरफराज खान ने जड़ा पचासा, रन आउट हुए तो टूटा फैंस का दिल

Updated at : 15 Feb 2024 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs ENG 3rd Test: डेब्यू मैच में सरफराज खान ने जड़ा पचासा, रन आउट हुए तो टूटा फैंस का दिल

Indian Player Sarfaraz Khan

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में डेब्यू करने वाले मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान ने अर्द्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से पचासा जड़ा. सरफराज ने अपनी अर्द्धशतकीय पारी में सात चौके और एक छक्का जड़ा.

विज्ञापन

मुंबई के धाकड़ बल्लेबाज सरफराज खान ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू करते हुए गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में अर्द्धशतक जड़ दिया है. सरफराज अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं और काफी समझदारी से खेल रहे हैं. उन्होंने 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से पचासा जड़ा है. उन्होंने 48 गेंद पर सात चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्द्धशतक पूरा किया. सरफराज ने टॉम हर्टली की गेंद पर पहले एक शानदार छक्का जड़ा. उसके बाद उन्होंने एक रन लेकर अपना पचासा पूरा किया. सरफराज 62 रन बनाकर रन आउट हो गए.

कप्तान रोहित शर्मा ने जड़ा शतक

राजकोट में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत ने पहले सत्र में ही अपने तीन विकेट 33 के स्कोर पर गंवा दिए. उसके बाद रोहित ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर भारत की पारी को आगे बढ़ाया. तीसरे टेस्ट में सरफराज खान के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को भी डेब्यू करने का मौका मिला है. सरफराज छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हैं.

Also Read: IND vs ENG: सरफराज का टेस्ट कैप देख फूट-फूटकर रो पड़े माता-पिता, देखें वीडियो

पहले सत्र में गिरे भारत के तीन महत्वपूर्ण विकेट

तीन शुरुआती विकेटों में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और रजत पाटीदार के विकेट शामिल हैं. कप्तान रोहित शर्मा 196 गेंद पर 131 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और तीन छक्के लगाए. भारत का स्कोर पहले दिन 300 के पार पहुंच गया है, जबकि 6 बल्लेबाज अब भी बाकी हैं. इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड तीन विकेट चटकाए. टॉम हार्टले को एक सफलता मिली है.

सरफराज के माता-पिता स्टेडियम में मौजूद

सरफराज खान को जब मैच से पहले आज डेब्यू कैप मिला तो उनके माता-पिता स्टेडियम में मौजूद थे. टेस्ट कैप देखकर उनके माता-पिता के आंसू नहीं थम रहे थे. विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को भी आज डेब्यू का मौका मिला है. दोनों डेब्यू करने वाले खिलाड़ी काफी भावुक हो गए थे. सरफराज ने घरेलू सीरीज में काफी रन बनाए हैं. उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाज के कारण ही काफी समय से उनको टीम में शामिल किए जाने की मांग की जा रही थी.

Also Read: IND vs ENG: शुभमन गिल की जगह सरफराज खान कर रहे हैं फिल्डिंग, बीसीसीआई ने बताई यह वजह

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola