ePaper

IND vs ENG: क्रॉली से टीम इंडिया ने लिया बदला, गिल का बदला रेड्डी और जायसवाल के किया पूरा

Updated at : 13 Jul 2025 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs ENG: क्रॉली से टीम इंडिया ने लिया बदला, गिल का बदला रेड्डी और जायसवाल के किया पूरा

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में तीसरे दिन का खेल हंगामे के साथ खत्म हुआ. समय की बर्बादी का आरोप लगाते हुए शुभमन गिल इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों पर बड़ा हमला बोला. चौथे दिन की सुबह भी ये गर्माहट वैसी ही थी. जैक क्रॉली ने कुछ बड़े शॉर्ट खेलने की कोशिश की और इसी के चलते उन्हें अपना विकेट गवाना पड़ा. 15 वें ओवर की चौथी गेंद पर क्रॉली ने गेंद को ड्राइव पर खेला और गेंद हवा में गई, जिसके बाद गली में खड़े जायसवाल ने कैच लपक लिया.

विज्ञापन

IND vs ENG 3rd Test Reddy Took Wicket Of Zak Crawley: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में कई बार अलग-अलग ड्रामें देखने को मिले. ऐसा ही एक हाईवोल्टेज ड्रामा तीसरे दिन के अंत में देखने को मिला, जहां तीसरे दिन का खेल खत्म होने में कम ही समय बचा था और इंग्लैड की टीम को बल्लेबाजी करनी थी. लगभग 10 मिनट का समय बचा था जिसमें बारतीय टीम को गेंदबाजी करनी थी.

भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे और इसके बाद शुरू हुआ था पूरा ड्रामा. इंग्लैंड टीम के दोनों ओपनर्स ने मैच में देरी करने के लिए बॉल खेलने के बाद फिजियो को मैदान पर बुला लिया. जिसकों लेकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल और जैक क्रॉली के बीच कुछ कहासुनी भी हो गई. इसके बाद शुरू हुआ चौथे दिन का खेल जहां टीम इंडिया ने पहले ही ओवर से इंग्लैंड की टीम पर प्रेशर बनाए रखा. 


इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने दो विकेट जल्दी गंवा दिए. आज के दिन में भी मैच में दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच थोड़ी गर्मी का माहौल देखने को मिला. फिर हुआ कुछ ऐसा जिसको किसी ने नहीं सोचा था. नीतीश कुमार रेड्डी के ओवर में इंग्लैंड के बल्लेबाज जैक क्रॉली ने कुछ बड़े शॉर्ट खेलने की कोशिश की और इसी के चलते उन्हें अपना विकेट गवाना पड़ा. 15 वें ओवर की चौथी गेंद पर क्रॉली ने गेंद को ड्राइव पर खेला और गेंद हवा में गई, जिसके बाद गली में खड़े जायसवाल ने कैच लपक लिया. बता दे कि इस सीरीज में यशस्वी जायसवाल ने कई अहम मौकों पर कुछ कैच छोड़े है मगर इस बार जायसवाल ने कोई गलती नहीं की और डाइव लगाकर कैच को पकड़ा. इसी कैच के साथ रेड्डी और जायसवाल ने कप्तान गिल का बदला भी पूरा कर दिया.

ये भी पढे…

गिल से लेकर पंत तक फीमेल फैनबेस होने के बाद भी कुंवारे हैं ये भारतीय क्रिकेटर्स, कुछ की हैं गर्लफ्रेंड

इत्तेफाक है या किस्मत का खेल, जब टेस्ट मैच की पहली पारी में दोनों टीमें बना बैठीं एक जैसा स्कोर!

Watch: सिराज ने इंग्लैंड के स्टार को दी खतरनाक विदाई, बेन डकेट को दिखाया बाहर का रास्ता

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola