Live Updates

INDvsENG 2nd Test: पहली पारी में इंग्लैंड 391 रन पर ढेर,180 रन बनाकर नाबाद लौटे जो रूट

Updated:
विज्ञापन

IND vs ENG 2nd Test Day 3 : भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 391 रन पर सिमट गयी. जिसमें इंग्लैंड को 27 रन की बढ़त मिली. जो रूट 180 रन बनाकर नाबाद लौटे. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

इंग्लैंड की पहली पारी 391 रन पर सिमटी, भारत पर 27 रन की बढ़त

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी 391 रन पर सिमट गयी. इस तरह मेजबान टीम ने टीम इंडिया पर केवल 27 रन की बढ़त ही बना पायी. इंग्लैंड की ओर से जो रूट 180 रन बनाकर नाबाद लौटे. जबकि भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 4, इशांत शर्मा ने 3 और मोहम्मद शमी ने दो विकेट चटकाये.

इंग्लैंड को पहली पारी में 9वां झटका, अब भी मैदान पर डटे हैं जो रूट

इंग्लैंड को 9वां झटका लगा है. मार्क वुड को रविंद्र जडेजा और ऋषभ पंत ने रन आउट किया. वुड ने 23 गेंदों में 5 रप बनाया. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट अब भी क्रीज पर जमे हुए हैं और एक छोर को संभालकर रखा है.

सिराज का विकेटों का चौका, इंग्लैंड के 8 बल्लेबाज लौटे पवेलियन

मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को आठवां झटका दिया है. सिराज ने रॉबिन्सन को 6 रन पर आउट कर अपना चौथा शिकार बनाया. सिराज ने अब तक चार विकेट चटकाये हैं. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट अब भी शतक जमाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. इंग्लैंड का स्कोर 8 विकेट पर 358 रन है.

इशांत शर्मा ने इंग्लैंड को दिया लगातार दो झटका, मोइन और कुरेन आउट

इशांत शर्मा ने इंग्लैंड को लगातार दो गेंद पर दो झटका दिया. इशांत ने अपने 23वें ओवर की 5वीं गेंद पर पहले मोइन अली को 27 रन पर और फिर अगली गेंद पर सैम कुरेन को शून्य पर आउट किया. इशांत शर्मा ने अब तक तीन विकेट चटकाये हैं.

भारत के सामने चट्टान की तरह अड़े जो रूट, इंग्लैंड पहली पारी में बड़े स्कोर की ओर बढ़ा

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे सत्र का खेल जारी है. इस बीच इंग्लैंड के कप्तान जो रूट शतक पूरा करने के बाद भी क्रीज पर जमे हुए हैं. इस समय रूट 145 रन पर खेल रहे हैं. रूट का साथ मोईन अली दे रहे हैं. अली और रूट के बीच 6ठे विकेट के लिए अब तक 47 रनों की साझेदारी बन चुकी है. इंग्लैंड का स्कोर अब तक पांच विकेट पर 330 रन हो चुका है.

इंग्लैंड को पांचवां झटका, बटलर 23 रन पर आउट

इंग्लैंड को दूसरी पारी में पांचवां झटका लगा है. इशांत शर्मा ने बटलर को अपना शिकार बनाया. बटलर ने 42 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 23 रन बनाये. इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर इस समय 290 रन है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola