ePaper
Live Updates

IND VS ENG 1st Test Match LIVE Score: इंग्लैंड ने जीत से किया आगाज, 22 साल बाद चेन्नई में हारी टीम इंडिया

Updated at : 09 Feb 2021 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
IND VS ENG 1st Test Match LIVE Score:
इंग्लैंड ने जीत से किया आगाज, 22 साल बाद चेन्नई में हारी टीम इंडिया

IND vs ENG 1st Test Live Cricket Score, India vs England Match Streaming Online Today, Watch भारत बनाम इंग्लैंड Match on Sony Liv & Sony Ten 3: भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया की धमाकेदार वापसी हुई है. आर अश्विन की घातक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 178 रन पर ढेर कर दिया. भारत को 420 रनों का टारगेट मिला है. भारत ने पहली पारी में 337 रन बनाये. जबकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 578 रन बनाया था. मैच की पल पल की जानकारी के लिए जुड़े रहिए prabhatkhabar.com के साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
1:40 PM. 9 Feb 211:40 PM. 9 Feb

पहले टेस्ट में 227 रन से हारा भारत, इंग्लैंड ने जीत से किया आगाज

चार मैचों के टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारत 227 रनों से हार गया. 420 रन के लक्ष्य का सामने करने उतरी टीम इंडिया लंच के बाद ढेर हो गयी. भारत की ओर से शुभमन गिल ने 50 और विराट कोहली ने 72 रनों की पारी खेली.

1:40 PM. 9 Feb 211:40 PM. 9 Feb

टीम इंडिया को लगा नौवां झटका, कप्तान कोहली भी आउट

टीम इंडिया के नौ बल्लेबाज आउट हो चुके हैं. कप्तान विराट कोहली भी आउट होकर पवेलियन लौट गये हैं. इंग्लैंड अब जीत से केवल एक विकेट दूर है.

1:40 PM. 9 Feb 211:40 PM. 9 Feb

हार की कगार पर टीम इंडिया, अश्विन के रूप में सातवां झटका

भारतीय टीम लगभग हार की कगार पर है. एक छोर से कप्तान कोहली ने मोर्चा जरूर संभाला है लेकिन दूसरी छोर से विकेटों का गिरना लगातार जारी है. आर अश्विन के रूप में भारत को सातवां झटका लगा है.

1:40 PM. 9 Feb 211:40 PM. 9 Feb

कप्तान विराट कोहली का अर्धशतक

कप्तान विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने 74 गेंद पर अपना पचासा पूरा किया है.

1:40 PM. 9 Feb 211:40 PM. 9 Feb

मैच बचाने में जुटी टीम इंडिया

6 विकेट गिरने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली मैच बचाने में जुट गये हैं. उनका साथ देने रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर जमे हुए हैं. टीम इंडिया को जीत के लिए अब भी 272 रनों की जरूरत है.

1:40 PM. 9 Feb 211:40 PM. 9 Feb

हार की कगार पर टीम इंडिया, 6 बल्लेबाज पवेलियन लौटे

भारत को छठा झटका लगा है. पिछली पारी में 85 रन की शानदार पारी खेलने वाले वाशिंगटन सुंदर बिना खाता खोले आउट हो गये.

1:40 PM. 9 Feb 211:40 PM. 9 Feb

टीम इंडिया को लगा चौथा झटका, पंत और कोहली क्रीज पर

टीम इंडिया को लंच से पहले चौथा झटका लगा है. अजिंक्य रहाणे आउट हो गये हैं. कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं.

1:40 PM. 9 Feb 211:40 PM. 9 Feb

भारत को तीसरा झटका, रोहित-पुजारा के बाद गिल भी आउट

भारत को तीसरा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 50 रन बनाकर आउट हो गये हैं. उनकी जगह लेने अजिंक्य रहाणे क्रीज पर पहुंच गये हैं. भारत को जीत के लिए अभी भी 321 रन बनाने हैं.

1:40 PM. 9 Feb 211:40 PM. 9 Feb

टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका, 15 रन बनाकर पुजारा आउट

भारत को दूसरा झटका लगा है. चेतेश्वर पुजारा 15 बनाकर आउट हो गये हैं. कप्तान विराट कोहली और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं.

1:40 PM. 9 Feb 211:40 PM. 9 Feb

पांचवें दिन का खेल शुरू, गिल और पुजारा क्रीज पर 

पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है. शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजार क्रीज पर जमे हुए हैं. भारत को जीतने के लिए अभी भी 350 से ज्यादा रनों की जरूरत है.

1:40 PM. 9 Feb 211:40 PM. 9 Feb

नौ विकेट लेने वाले अश्विन बोले- हम अच्छा खेलेंगे तो जीत जायेंगे

इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में नौ विकेट लेने वाले आर अश्विन ने 420 रन के लक्ष्य पर कहा कि ‘जब मैने विकेट देखी तो मुझे लगा कि बल्लेबाजी के लिए अच्छी होगी लेकिन दूसरे दिन से बेहतर होती जायेगी. यह वाकई सपाट पिच है और टॉस काफी अहम रहा’ अश्विन ने कहा, ‘फिर भी मेरा मानना है कि हमने आज अच्छी वापसी की. पांचवें दिन अच्छा खेलने पर हम जीत भी सकते हैं.’

1:40 PM. 9 Feb 211:40 PM. 9 Feb

जीतने के लिए टीम इंडिया को चाहिए 381 रन

भारत को आज पांचवें दिन जीतने के लिए 381 रन बनाने हैं. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 12 रन बनाकर कल ही पवेलियन लौट गये हैं. भारत के पास अभी नौ विकेट हैं और आज का पूरा दिन.

5:14 PM. 8 Feb 215:14 PM. 8 Feb

चौथे दिन टीम इंडिया ने दिखाया दम, 178 पर ढेर हुए अंग्रेज, कोहली सेना जीत से 381 रन दूर

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है. चौथे दिन टीम इंडिया ने मैच में वापसी की और इंग्लैंड को दूसरी पारी में 178 पर ऑल आउट कर दिया. हालांकि आखिरी सत्र में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को भी पहला झटका लगा और रोहित शर्मा केवल 12 रन बनाकर आउट हो गये. टीम इंडिया को अगर मैच जीतना है, तो उसे पांचवें दिन 381 रन बनाने होंगे. जबकि उसके पास केवल 9 विकेट शेष रह गये हैं.

5:14 PM. 8 Feb 215:14 PM. 8 Feb

रोहित शर्मा ने फिर किया निराश, दूसरी पारी में टीम इंडिया को पहला झटका

इंग्लैंड की टीम को दूसरी पारी में 178 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है. दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक बार फिर से निराश किया है. रोहित को लिच ने अपना शिकार बनाया. रोहित ने 20 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाये.

5:14 PM. 8 Feb 215:14 PM. 8 Feb

इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 178 पर ऑल आउट

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया ने शानदार वापसी की और इंग्लैंड की टीम को दूसरी पारी में 178 रन पर ऑल आउट कर दिया. भारत को मैच में वापसी कराने में आर अश्विन की बड़ी भूमिका रही है. अश्विन ने 6 विकेट चटकाये. टीम इंडिया को 420 रनों का टारगेट मिला है.

2:01 PM. 8 Feb 212:01 PM. 8 Feb

बुमराह ने किया रुट को चलता

दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक ही नहीं पा रहे हैं. बुमराह ने टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड के सबसे कीमती विकेट रुट को आउट कर दिया है. 100 रन के स्कोर पर इंग्लैंड के 5 विकेट गिर चुके हैं.

2:01 PM. 8 Feb 212:01 PM. 8 Feb

भारत को चौथी सफलता 

भारत के स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने इंग्लैंड तगड़ा झटका दिया है. अश्नविन ने बेन स्टोक्स को आउट कर दिया है.

2:01 PM. 8 Feb 212:01 PM. 8 Feb

भारत को तीसरी सफलता

आर अश्विन के बाद भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने डेनियल लॉरेंस को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई है.

2:01 PM. 8 Feb 212:01 PM. 8 Feb

अश्विन ने लिया एक और विकेट 

इंडिया के ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते सिब्ली को चलता कर दिया है. सिब्ली ने 37 गेंदों पर 16 रन बनाए. इंग्लैंड का दूसरी पारी में स्कोर 54 रन हैं.

2:01 PM. 8 Feb 212:01 PM. 8 Feb

इंग्लैंड को पहला झटका

चेन्नई टेस्ट में भारत से पहली पारी में 241 रन की बढ़त लेने के बाद इंग्लैड के बल्लेबाज दूसरी पारी खेलने मैदान में उतरे हैं. लेकिन पहले मैच में 578 रन बनाने वाली इंग्लैंड की टीम का पहला विकेट पहली ही गेंद पर गिर गया. अश्विन ने ओपनर रोरी बर्न्स को शून्य पर आउट कर दिया.

2:01 PM. 8 Feb 212:01 PM. 8 Feb

भारत की पहली पारी खत्म,  टीम इंडिया ऑल आउट 

चेन्नई टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी खत्म हो गई है. टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी 337 के स्कोर पर आउट हो गये हैं. बता दे इंग्लैंड ने पहली पारी में 578 रन बनाए थे. इस हिसाब से इंडिया 241 रन पीछे चल रही है.

2:01 PM. 8 Feb 212:01 PM. 8 Feb

भारत का 9वां विकेट भी गिर गया

भारत का 9वां विकेट भी गिर गया है. अभी क्रीज पर सुंदर और बुमराह खेल रहे हैं. 335 रन पहुंचा भारत का स्कोर.

2:01 PM. 8 Feb 212:01 PM. 8 Feb

भारत का 8वां विकेट गिरा

चौथे दिन के खेल में भारत के विकेट तेजी से गिरे, खाता खोले बगैर शाहबाज नदीम भी लौटे पविलियन, भारत का गिरा 8वां विकेट. 323 रन पहुंचा भारत का स्कोर.

2:01 PM. 8 Feb 212:01 PM. 8 Feb

भारत को सातवां झटका

भारत को अश्विन के रूप में सातवां झटका लगा है. जैक लीच की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर ने अश्विन का कैच लपककर उन्हें चलता कर दिया.

2:01 PM. 8 Feb 212:01 PM. 8 Feb

वाशिंगटन सुंदर ने लगाई हाफ सेंचुरी

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में वाशिंगटन सुंदर ने अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है. उन्होंने 85 गेंदों पर 53 रन बनाएं हैं. इसी के साथ भारत का स्कोर 300 पार कर गया है.

5:14 PM. 7 Feb 215:14 PM. 7 Feb

तीसरे दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर 6 विकेट पर 257 रन

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है. खेल खत्म होने पर टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट पर 257 रन है. भारतीय टीम अब भी मेहमान टीम की पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 321 रन पीछे है. स्टंप पर इस समय आर अश्विन 8 और वाशिंगटन सुंदर 33 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

2:33 PM. 7 Feb 212:33 PM. 7 Feb

पंत ने दो गेंदों में जड़े दो छक्के

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लीच की दो गेंदों में लगातार दो छक्के जड़े हैं. उनके साथ पुजारा क्रीज पर डटे हैं. 4 विकेट के नुकसान पर इंडिया का स्कोर 154 रन है.

2:33 PM. 7 Feb 212:33 PM. 7 Feb

कोहली के बाद रहाणे भी आउट

चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया की हालत पस्त होती दिख रही है. कप्तान कोहली के बाद रहाणे भी पवेलियन लौट गये हैं. 76 रन पर भारत के 4 खास विकेट गिर गये हैं.

2:33 PM. 7 Feb 212:33 PM. 7 Feb

रहाणे आउट

टीम इंडिया को फिर लगा झटका, कोहली के बाद रहाणे भी आउट

2:33 PM. 7 Feb 212:33 PM. 7 Feb

कोहलीआउट 

चेन्नई टेस्ट में भारत को झटके पे झटका लग रहा है. शुरुआती दोनों बल्लेबाज रोहित शर्मा और गिल के जल्दी विकेट गिर जाने के बाद लगा कि कप्तान कोहली और पुजारा पारी संभालेंगे. लेकिन ऐसा हुआ नहीं दोनों की जोड़ी ज्यादा देर नहीं चली और कोहली 12 रन बनाकर आउट हो गये.

1:01 PM. 7 Feb 211:01 PM. 7 Feb

टीम इंडिया की खराब शुरूआत

टीम इंडिया की शुरूआत बेहद खराब रही, ओपनर बल्लेबाज रोहित और गिल जल्दी जल्दी आउड हो गये. लंच तक टीम इंडिया कास्कोर 2 विकेट के नुक्सान पर 59 हो गया है.

11:18 AM. 7 Feb 2111:18 AM. 7 Feb

टीम इंडिया की खराब शुरुआत दोनों ओपनर पवेलियन लौटे

टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उसके दोनों ओपनर रोहित शर्मा 6 और शुभमन गिेल 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गये हैं, कप्तान कोहली गिल के आउट होने के बाद क्रीज पर आये हैं.

10:41 AM. 7 Feb 2110:41 AM. 7 Feb

रोहित शर्मा 6 रन बनाकर आउट

टीम इंडिया को शुरूआत में ही बड़ झटका लग गया है. ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा 6 रन बनाकर आउट हो गये हैं.

10:41 AM. 7 Feb 2110:41 AM. 7 Feb

टीम इंडिया ने शुरू की बैटिंग

चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन भारत की पहली पारी की बलेलबाजी शुरू हो गई है. शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग कर रहे हैं. 3 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 15 रन है.

10:41 AM. 7 Feb 2110:41 AM. 7 Feb

इंग्लैंड की पहली पारी खत्म

इंग्लैंड की पहली पारी तीसरे दिन खत्म हो गई है, इंग्लैंड ने 578 रनों की पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया है. मैच में बुमराह और अश्विन ने 3-3 विकेट लिए हैं. वहीं टीम इंडिया ने बल्लबाजी शुरू कर दी है.

10:41 AM. 7 Feb 2110:41 AM. 7 Feb

बुमराह ने लिया 9वां विकेट 

भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंदैंड को 9वां झटका लगा है. बुमराह ने बैस को आउट कर दिया है. ऑ

10:41 AM. 7 Feb 2110:41 AM. 7 Feb

तीसरे दिन का खेल शुरू

चेन्नई टेस्ट में तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है. तीसरे दिन का पहला ओवर आर अश्विन ने डाला. इंग्लैंड ने अबतक 8 विकेट के निक्सान पर 561 रन बना लिए है.

8:30 AM. 7 Feb 218:30 AM. 7 Feb

स्टोक्स के जवाबी हमले के बाद अपनी लाइन और लेंथ बदलने पर मजबूर होना पड़ा : नदीम

भारत के बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने कहा कि बेन स्टोक्स ने जिस तरीके से रिवर्स स्वीप खेलकर जवाबी हमला किया, उससे उन्हें योजनाओं को बदलने पर मजबूर होना पड़ा. नदीम नेट पर अपनी गेंदबाजी की तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए तैयार हैं. स्टोक्स व रूट का विकेट लेने के बाद नदीम ने कहा कि मैं ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसने रिवर्स स्वीप खेलकर जवाबी हमला किया. इससे मुझे अपनी लाइन एवं लेंथ में थोड़ा बदलाव करना पड़ा.

4:58 PM. 6 Feb 214:58 PM. 6 Feb

दूसरे दिन का खेल समाप्त, रूट के दोहरे शतक से इंग्लैंड मजबूत

दूसरे दिन का खेल समाप्त, रूट के दोहरे शतक से इंग्लैंड मजबूत भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में आ गयी है. रूट के दोहरे शतक की मदद से इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर 555 रन बना लिया है. स्टंप पर जैक लीच 6 रन और डोमिनिक बैस 28 रन बनाकर जमे हुए हैं.

4:58 PM. 6 Feb 214:58 PM. 6 Feb

इशांत शर्मा ने एक ही ओवर में चटकाया इंग्लैंड का दो विकेट

इशांत शर्मा ने एक ही ओवर में इंग्लैंड के दो विकेट चटकाये. जिसमें उन्होंने बटलर को 30 के स्कोर पर बोल्ड किया. उसके बाद जोफ्रा ऑर्चर को बिना खाता खोले बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया. इंग्लैंड का स्कोर 8 विकेट पर 545 रन है.

3:53 PM. 6 Feb 213:53 PM. 6 Feb

आखिरकार नदीम ने उखाड़ा रूट का विकेट, इंग्लैंड का स्कोर 500 के पार

शाहबाज नदीम आखिरकार पांव जमा चुके जो रूट को आउट करने में सफल रहे. रूट के दोहरे शतक की बदौलत इंग्लैंड ने 500 के स्कोर को पार कर लिया है. खेल के दूसरे दिन आज इंग्लैंड 6 विकेट के नुकसान पर 521 रन बनाकर खेल रही है.

2:29 PM. 6 Feb 212:29 PM. 6 Feb

रुट में मारा दोहरा शतक 

इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 445 रन हो गया है. रूट 203 रन बनाकर लगातार खेल रहे हैं. पहले टोस्ट में इंग्लैंड काफी मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है.

1:28 PM. 6 Feb 211:28 PM. 6 Feb

स्टोक्स आउट

काफी लंबे समय से विकेट के लिए जद्दोजहद कर रही टीम इंडिया को बड़ी कामयाबी मिल गई है. नदीम की गेंद पर स्टोक्स आउट हो गये है. स्टोक्स ने 118 गेंद में 82 रन की पारी खेली.

1:28 PM. 6 Feb 211:28 PM. 6 Feb

बल्लेबाजों के नाम रहा दूसरे दिन का पहला सेशन

दूसरे दिन का पहला सेशन इंग्लैंड के बल्लेबाजों के नाम रहा. इंग्लैंड ने इस सेशन में बिना कोई विकेट गंवाए 355 रन बना लिये हैं. स्टोक्स 63 रन बनाकर खेल रहे हैं, वहीं रूट नाबाद 156 रन बना चुके हैं. अभी खेल में लंच हुआ है.

1:28 PM. 6 Feb 211:28 PM. 6 Feb

दबाव में भारतीय गेंदबाज 

दोनों बल्लेबाज पूरी तरह क्रीज पर जम चुके हैं. इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 350 रन पार कर गया है. स्टोक्स ने अपना हाफ सेंचुरी (63) पूरा कर लिया है. वहीं, रूट 156 रन पर हैं.

1:28 PM. 6 Feb 211:28 PM. 6 Feb

इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 326 रन

इंग्लैंड के दोनों बल्लेबाज पूरी तरह क्रीज पर जम चुके हैं. इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 326 रन है. स्टोक्स 41 रन बनाकर खेल रहे हैं. रूट 151 रन पर हैं.

1:28 PM. 6 Feb 211:28 PM. 6 Feb

100 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 284 रन

100 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 284 रन है. बेन स्टोक्स 12 और जो रूट 137 रन बनाकर खेल रहे हैं.

1:28 PM. 6 Feb 211:28 PM. 6 Feb

दूसरे दिन का खेल शुरू

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. बेन स्टोक्स और जो रुट क्रीज पर डटे हैं.

1:28 PM. 6 Feb 211:28 PM. 6 Feb

रूट की मदद कर विराट ने दिल जीता

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन नाबाद 128 रन बनाने वाले जो रूट पारी के 87 वें ओवर में थोड़ा असहज दिख रहे थे. इसके बाद भारतीय कप्तान कोहली ने उनकी मदद की. पारी के दौरान इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के मांसपेशियों में खिंचाव आ गया, जिसके कारण उन्हें कराहते हुए देखा गया. रूट को मुश्किल में देख कप्तान विराट कोहली ने उनकी मदद की, जिसके बाद रूट ने बैटिंग करना जारी रखा. बीसीसीआइ ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया. फैंस कोहली के इस मदद की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

1:28 PM. 6 Feb 211:28 PM. 6 Feb

100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले

खिलाड़ी देश

कॉलिन काउड्रे इंग्लैंड

जावेद मियांदाद पाकिस्तान

गॉर्डन ग्रीनीज वेस्टइंडीज

एलेक स्टीवर्ट इंग्लैंड

इंजमाम-उल-हक पाकिस्तान

रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया

ग्रीम स्मिथ साउथ अफ्रीका

हाशिम अमला साउथ अफ्रीका

जो रूट इंग्लैंड

1:28 PM. 6 Feb 211:28 PM. 6 Feb

रुट ने सौवें मैच में ठोका शतक

चेन्नई के मौदान में चार साल बाद खेले जा रहे टेस्ट मैच का पहला दिन इंग्लैंड के नाम रहा. इंग्लिश कप्तान जो रूट ने अपने सौवें टेस्ट में शतक जमा दिया. यह उनका 20वां शतक है.

5:36 PM. 5 Feb 215:36 PM. 5 Feb

रूट और सिब्ले ने की 200 रन की मजबूत साझेदारी

जो रूट ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए सलामी बल्लेबाज डॉम सिब्ले (87) के साथ तीसरे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी की. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिहाज से यह श्रृंखला काफी महत्वपूर्ण है. भारतीय गेंदबाजों ने पहले सत्र में दो विकेट लिये, लेकिन इसके बाद वे रूट की स्ट्रोकों से सजी पारी और सिब्ले की धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी के कारण जूझते हुए नजर आये. भारत तीन स्पिनरों के साथ उतरा है लेकिन रविचंद्रन अश्विन ही कुछ प्रभाव छोड़ पाये. वाशिंगटन सुंदर और शाहबाज नदीम सामान्य गेंदबाज नजर आये.

1:28 PM. 6 Feb 211:28 PM. 6 Feb

ENG 263/3 जो रूट का शानदार शतक, पहले दिन इंग्लैंड ने बनाए 263 रन

कप्तान जो रूट ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक जमाया जिससे इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन तीन विकेट पर 263 रन बनाकर मजबूत नींव रखी. श्रीलंका दौरे में दोनों टेस्ट मैचों में शतक बनाने वाले रूट 128 रन बनाकर खेल रहे हैं.

5:36 PM. 5 Feb 215:36 PM. 5 Feb

जो रूट का शानदार शतक, इंग्लैंड का स्कोर पहुंचा 240 के पार

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने शानदार शतकीय पारी खेली है. उनके शतक की बदौलत इंग्लैंड का स्कोर 240 के पार चला गया है. तीसरे विकेट के लिए सिबली ने भी उनका भरपूर साथ दिया. सिबली 85 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. दोनों के बीच 183 रन की साझेदारी हुई है.

2:35 PM. 5 Feb 212:35 PM. 5 Feb

मैच का दूसरा सेशन इंग्लिश बल्लेबाजों के नाम

चेन्नई टेस्ट मैच में पहले दिन का दूसरा सेशन इंग्लिश बल्लेबाजों के नाम रहा. रूट और सिबली क्रीज पर ऐसे जमे है कि टीम इंडिया के गंदबाजों की सारी कोशिशे बेकार हो गई है. टी ब्रेक तक इंग्लैंड के 140 रन बन गये हैं.

2:35 PM. 5 Feb 212:35 PM. 5 Feb

सिबली ने जड़ा अर्धशतक

दो विकेट गिरने के बाद लड़खड़ायी इंग्लैंड की बल्लेबाजी को सलामी बल्लेबाज सिबली और रुट ने अच्छे से संभाल लिया है. इस बीच सिबली का अर्धशतक भी पूरा हुआ है. सिबली 51 रन बनाकर खेल रहे हैं. इंग्लैंड का कुल स्कोर अभी 139 दो विकेट पर है.

2:35 PM. 5 Feb 212:35 PM. 5 Feb

सिबले और रूट के बीच अच्छी साझेदारी

सिबले और रूट के बीच अच्छी साझेदारी चल रही है. इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 120 रन है.

2:35 PM. 5 Feb 212:35 PM. 5 Feb

33 ओवर के बाद इंग्लैंड ने बनाए 77 रन 

33 ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 77 रन है. इंग्लैंड के खिलाड़ी संभलकर खेल रहे हैं. चार ओवर में इंग्लैंड ने पांच रन ही बनाए हैं. जिसमें कप्तान जो रूट 11 और सिबली 28 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं. वहीं, लंच ब्रेक के बाद कप्तान कोहली ने बुमराह के साथ अश्विन को गेंदबाजी पर लगाया है.

2:35 PM. 5 Feb 212:35 PM. 5 Feb

लंच के बाद शुरू हुआ खेल

लंच के बाद शुरू हुए खेल में इंग्लैड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 69 रन हो गया है.

12:05 PM. 5 Feb 2112:05 PM. 5 Feb

IND vs ENG Live Cricket Score: लंच ब्रेक तक इंग्लैंड के दो खिलाड़ी आउट

भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन आज इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत के गेंदबाजों ने अबतक कसी हुई गेंदबाजी की है और इंग्लैंड के दो खिलाड़ियों को पवेलियन वापस भेज दिया है. Joe Root और Sibley क्रीज पर बने हुए हैं.

12:05 PM. 5 Feb 2112:05 PM. 5 Feb

IND vs ENG Latest Update: इंग्लैंड को पहला झटका 

टीम इंडिया को मिली पहली सफलता. बर्न्स अश्विन की गेंद पर हुए आउट. 63 के स्कोर पर इंग्लैंड ने गंवाया पहला विकेट.

11:27 AM. 5 Feb 2111:27 AM. 5 Feb

13 ओवर पर 28 रन

13 ओवर का खेल पूरा हो चुका है. लेकिन इंग्लैंड के दोनों ओपनर क्रीज पर जमें हैं. वहीं कप्तान कोहली ने अटैक के लिए अश्विन को लाया है.

2:35 PM. 5 Feb 212:35 PM. 5 Feb

IND vs ENG Match News: 10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 22 रन

10 ओवर खत्म होने के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 22 रन हो गया है.

India vs England Cricket latest News: चार साल बाद चेन्नई में पहला टेस्ट, 11 महीने बाद हुई देश में अंतरराष्ट्रीय मैच की वापसी

11:27 AM. 5 Feb 2111:27 AM. 5 Feb

गेंदबाजी में अश्विन की एंट्री

कप्तान कोहली ने अब अश्विन को गेंदबाजी पर लाया है.

11:27 AM. 5 Feb 2111:27 AM. 5 Feb

कसी गेंदबाजी कर रहे ईशांत-बुमराह

ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह काफी कसी हुई गेंदबाजी कर रहे हैं. दोनों गेंदबाज रोरी बर्न्स और सिबले को कोई मौका नहीं दे रहे हैं. 8 ओवर पर इंग्लैंड का स्कोर 16 रन है.

11:27 AM. 5 Feb 2111:27 AM. 5 Feb

जो रूट का 100वां टेस्ट मैच

जो रूट का यह 100वां टेस्ट मैच है. रूट ने भारत के ही खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था.

12:05 PM. 5 Feb 2112:05 PM. 5 Feb

IND vs ENG Score Update: इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 10 रन

5 ओवर पर इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 10 रन है.

11:27 AM. 5 Feb 2111:27 AM. 5 Feb

बुमराह ने फेंकी पहली गेंद

चेन्नई में इंग्लैड ने की बल्लेबाजी शुरू. जसप्रीत बुमराह ने फेंकी पहली गेंद

11:27 AM. 5 Feb 2111:27 AM. 5 Feb

जसप्रीत बुमराह अपने घर खेलेंगे टेस्ट मैच

डेब्यू के तीन साल बाद, जसप्रीत बुमराह अपने घर पर एक टेस्ट मैच खेलेंगे

11:27 AM. 5 Feb 2111:27 AM. 5 Feb

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

11:27 AM. 5 Feb 2111:27 AM. 5 Feb

मौसम रिपोर्ट

पहले टेस्ट में पांचों दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

11:27 AM. 5 Feb 2111:27 AM. 5 Feb

चेन्नई में भारत का रिकॉर्ड शानदार, 35 वर्ष से नहीं हारा है इंग्लैंड से

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 1934 में खेला गया. तब से दोनों टीमें चेन्नई में 9 मैच खेल चुकी हैं. भारत ने 5 मैचों में और इंग्लैंड ने तीन मैचों में जीत हासिल की है. एक मैच ड्रॉ रहा. इंग्लैंड ने 1985 में यहां अंतिम जीत हासिल की थी.

11:27 AM. 5 Feb 2111:27 AM. 5 Feb

रूट कर सकते हैं कमाल 

भारत का सामना हालांकि उस इंग्लैंड से है, जो पिछले 15 वर्षों में भारत में टेस्ट सीरीज (2012) जीतने वाली एकमात्र टीम है. इंग्लैंड के पास रूट के रूप में ऐसा बल्लेबाज है, जो जानता है कि उपमहाद्वीप की पिचों पर स्पिनरों का कैसे सामना करना है. श्रीलंका में हाल में दो बड़े शतक बनाकर उन्होंने इसे साबित भी किया है.

11:27 AM. 5 Feb 2111:27 AM. 5 Feb

इंग्लैंड ने जीता टॉस

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज होने वाले भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस. पहले बल्लेबाजी का किया फैसला.

11:27 AM. 5 Feb 2111:27 AM. 5 Feb

पिच रिपोर्ट

पिच आमतौर पर स्पिनर्स के अनुकूल मानी जाती है, लेकिन तेज गेंदबाजों के लिए भी मौका होगा. पिच पर घास है, तीसरे दिन से स्पिनर्स को खास मदद मिल सकती है.

11:27 AM. 5 Feb 2111:27 AM. 5 Feb

कब होगा टॉस

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली मैच में टॉस भारतीय समयनुसार सुबह 9:00 बजे होगा. मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होगा.

11:27 AM. 5 Feb 2111:27 AM. 5 Feb

आज बन सकते हैं ये रिकॉर्ड

3 विकेट लेते ही इशांत के टेस्ट करियर में 300 विकेट हो जायेंगे. ऐसा करने वाले भारत के छठे गेंदबाज होंगे.

2 शतक लगाते ही कोहली के 72 शतक हो जायेंगे और अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पोटिंग (71) को पीछे छोड़ देंगे.

100 वां टेस्ट मैच होगा इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का, वे इस मुकाम तक पहुंचने वाले 15वें इंग्लिश खिलाड़ी बन जायेंगे.

11:27 AM. 5 Feb 2111:27 AM. 5 Feb

भारत का हाइएस्ट और लोएस्ट रिकॉर्ड

हाइएस्ट टोटल : भारत 7/759 (190.4 ओवर) विरुद्ध इंग्लैंड

लोएस्ट टोटल : भारत 83 रन (38.5 ओवर) विरुद्ध इंग्लैंड

11:27 AM. 5 Feb 2111:27 AM. 5 Feb

ग्राउंड रिकॉर्ड : 32 टेस्ट मैच खेले गये हैं यहां पर

10-10 मैच में पहले और बाद में बल्लेबाजी करनेवाली टीमें यहां पर जीती हैं

337 रन रहा है एवरेज फर्स्ट इनिंग का स्कोर

356 एवरेज स्कोर रहा है सेकेंड इनिंग का

240 एवरेज स्कोर रहा है थर्ड इनिंग का

157 औसत स्कोर रहा है फोर्थ इनिंग का

11:27 AM. 5 Feb 2111:27 AM. 5 Feb

ऑस्ट्रेलिया के पास भी मौका

भारत सीरीज 1-0 से जीते, इंग्लैंड सीरीज 1-0, 2-0, 2-1 से जीते. सीरीज 0-0, 1-1, 2-2 से ड्रॉ होती है, तो ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच सकता है.

11:27 AM. 5 Feb 2111:27 AM. 5 Feb

इंग्लैंड भी फाइनल का दावेदार

इंग्लैंड को भारत के खिलाफ सीरीज में 3-0, 3-1 या फिर 4-0 से जीत दर्ज करनी होगी. इसके बाद वह फाइनल में जगह बना लेगा, जहां न्यूजीलैंड से भिड़ेगा.

8:31 AM. 5 Feb 218:31 AM. 5 Feb

2-0 से सीरीज जीतते ही भारत बना लेगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद भारत की राह विश्व चैंपियनशिप के फाइनल के लिए आसान हो गयी है. घरेलू सीरीज में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 2-0, 2-1, 3-0, 3-1 या 4-0 से जीत दर्ज करनी होगी. इनमें से किसी भी स्थिति में भारत फाइनल मैच के लिए क्वालिफाइ कर लेगा. न्यूजीलैंड ने पहले ही फाइनल में जगह बना ली है.

7:31 AM. 5 Feb 217:31 AM. 5 Feb

टीम इस प्रकार हैं

भारत: कोहली (कप्तान), रहाणे (उप-कप्तान), रोहित, शुभमन, पुजारा, पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, बुमराह, इशांत, सिराज, सुंदर, कुलदीप, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, रिद्धिमान साहा, शार्दुल ठाकुर.

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), ज़ैक क्रॉली, डोमिनिक सिबली, रोरी बर्न्स, ओली पोप, डैन लॉरेंस, स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन फ़ॉक्स, मोईन अली, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, जेम्स एंडरसन, ब्रॉड, बेस, जैक लीच, ऑली स्टोन.

7:31 AM. 5 Feb 217:31 AM. 5 Feb

चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आज से आगाज 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जबर्दस्त वापसी से अपने जज्बे का शानदार नमूना पेश करके उत्साह से ओतप्रोत भारतीय टीम अब विराट कोहली की अगुआई में आज से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की टीम का सामना करेगी, जिसमें दोनों टीमों की निगाहें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में जगह बनाने पर टिकी होंगी.

7:31 AM. 5 Feb 217:31 AM. 5 Feb

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola