IND vs ENG 1st ODI: भारत ने इंग्लैंड को 66 रन से रौंदा, काम आई धवन, कोहली, क्रुणाल और राहुल की पारी
Pune: Indian team celebrates the wicket of England cricketer Ben Stokes during the first One Day International cricket match between India and England at Maharashtra Cricket Association Stadium, in Pune, Tuesday, March 23, 2021. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI03_23_2021_000321B)
India vs England, Ind vs Eng 1st ODI Live Cricket Score Streaming Online on Hotstar, Star Sports 1 Hindi, 2 and 3 Live, भारत बनाम इंग्लैंड लाइव क्रिकेट स्कोर : पहले एकदिवसीय मैच में भारत ने इंग्लैंड को 66 रन से हरा दिया है. टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को जीत के लिए 318 रनों का लक्ष्य दिया. 318 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 42.1 ओवर में ही 251 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी. भारत की ओर से सबसे शानदार पारी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने खेली. इसके बाद कप्तान विराट कोहली, क्रुणाल पांड्या और केएल राहुल ने भी अर्धशतक बनाए. देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
भारत ने इंग्लैंड को 66 रन से हरा दिया
पहले एकदिवसीय मैच में भारत ने इंग्लैंड को 66 रन से हरा दिया है. टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को जीत के लिए 318 रनों का लक्ष्य दिया. 318 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 42.1 ओवर में ही 251 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी. भारत की ओर से सबसे शानदार पारी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने खेली. इसके बाद कप्तान विराट कोहली, क्रुणाल पांड्या और केएल राहुल ने भी अर्धशतक बनाए.
भारत जीत से एक विकेट दूर, इंग्लैंड के 9 बल्लेबाज आउट
भारत को पहला वनडे जीतने के लिए अब केवल एक विकेट की जरूरत है. इंग्लैंड के नौ बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गये हैं.
मुश्किल में इंग्लैंड की टीम, 8 बल्लेबाज हुए आउट
इंग्लैंड के 8 बल्लेबाज आउट हो गये हैं. जीत के लिए इंग्लैंड को अभी भी 78 रन बनाने होंगे.
प्रसिद्ध कृष्णा ने दिया इंग्लैंड को छठा झटका, सैम बिलिंग्स 18 रन बनाकर आउट
इंग्लैंड को छठा झटका लगा है. सैम बिलिंग्स 18 रन बनाकर आउट हो गये हैं. प्रसिद्ध कृष्णा ने सैम का विकेट लिया. प्रसिद्ध कृष्णा ने अब तक तीन विकेट लिए.
शारदुल ने एक ही ओवर में दिया इंग्लैंड को दो झटका
शारदुल ठाकुर ने बेयरस्टो का 94 रन पर आउट करने के बाद इंग्लैंड को एक ही ओवर में दो झटका दिया. पारी के 25वें ओवर में ठाकुर ने पहली गेंद पर मोर्गन को 22 रन पर आउट किया, फिर चौथी गेंद पर बटलर को 2 रन पर पगबाधा आउट किया. इंग्लैंड का स्कोर इस समय 27 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन है. क्रीज पर इस समय मोईन अली और बिलिंग बल्लेबाजी कर रहे हैं.
शारदुल ठाकुर की घातक गेंदबाजी, इंग्लैंड को लगा चौथा झटका
शारदुल ठाकुर ने घातक गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम को चौथा झटका दिया है. 25वें ओवर में मोर्गन को 22 के स्कोर पर चलता किया. इससे पहले उन्होंने बेयरस्टो को 94 रन पर आउट किया था.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए