ePaper

IND vs BAN Live Streaming: भारत और बांग्लादेश मैच कहां और कैसे देखें, जानें पूरी डिटेल

Updated at : 23 Sep 2025 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
Asia Cup 2025: IND vs BAN

भारत बनाम बांग्लादेश मैच कहां देखें

IND vs BAN Live Streaming: एशिया कप 2025 के सुपर 4 में भारत और बांग्लादेश का मुकाबला 24 सितंबर (बुधवार) को दुबई में होगा. जानें कैसे आप देख सकते हैं मैच, टीवी चैनल और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

IND vs BAN Live Streaming: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के सुपर 4 में भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच अहम मुकाबला 24 सितंबर (बुधवार) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे शुरू होगा. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले सुपर 4 मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने विजयी रथ को जारी रखा है और टूर्नामेंट में बाकी टीमों के लिए एक मजबूत संदेश भेजा है.

कहां देखें IND vs BAN मैच?

एशिया कप 2025 में भारत बनाम बांग्लादेश के सुपर 4 मैच का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर किया जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण टीवी पर देख सकते हैं और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की प्रदर्शन का मजा ले सकते हैं. इसके अलावा मैच को डिजिटल प्लेफॉर्म पर भी देखा जा सकता है.

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

जो लोग टीवी के माध्यम से मैच नहीं देख सकते, उनके लिए यह मुकाबला सोनीलिव (Sonyliv) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से उपलब्ध होगा. इसके अलावा, फैनकोड (Fan Code) प्लेटफॉर्म पर भी मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा. लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए आप हर गेंद और हर ओवर की जानकारी रीयल टाइम में पा सकते हैं.

भारत की मजबूत बल्लेबाजी

भारत की तरफ बल्लेबाजों जैसे सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की भूमिका अहम होगी. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी थी. अभिषेक शर्मा ने तो पारी की पहली ही गेंद पर शाहीन अफरीदी को छक्का मारकर पाकिस्तान को दबाव में डाल दिया. इस बार भी भारत की बल्लेबाजी इस मुकाबले में निर्णायक साबित हो सकती है.

बांग्लादेश की स्पिन चुनौती

बांग्लादेश अपनी स्पिन-भारी गेंदबाजी से भारत को चुनौती देने की कोशिश करेगा. टीम के प्रमुख स्पिनर रिशद हुसैन और महेदी हसन मिडिल ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों की गति को रोकने की कोशिश करेंगे. अगर भारत की मध्यक्रम बल्लेबाजी धीमी हुई तो बांग्लादेश को मौके मिल सकते हैं, लेकिन हालिया फॉर्म और आत्मविश्वास के आधार पर भारत का पलड़ा भारी दिख रहा है.

बांग्लादेश की रणनीति

बांग्लादेश का मुख्य मौका यह रहेगा कि वह पहले गेंदबाजी करे और भारत को 150-160 रन के भीतर रोक सके. डेथ ओवरों में मुस्ताफिजुर रहमान और मध्य ओवरों में रिशद हुसैन व महेदी हसन की गेंदबाजी बांग्लादेश के लिए अहम होगी. हालांकि, पिछले रिकॉर्ड इस बात को दिखाते हैं कि भारत के खिलाफ बांग्लादेश की चुनौती सीमित रही है. भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ अब तक 17 टी20 मैचों में से 16 में जीत हासिल की है.

ये भी पढ़े-

दिनेश कार्तिक बने टीम इंडिया के कप्तान, अब इस टूर्नामेंट में दिखाएंगे आक्रामक और रोमांचक क्रिकेट

Asia Cup 2025: एक और सहवाग पैदा… पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने इस खिलाड़ी को लेकर दिया बयान, देखें वीडियो

IND vs PAK: राफेल विवाद में आकाश चोपड़ा की एंट्री, पूर्व क्रिकेटर ने लगाई हारिस रउफ की क्लास, बताया सही आंकड़ा

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola