ePaper

IND vs AUS T20: ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक विदाई, आखिरी मुकाबले में भी टीम इंडिया ने कूटा, 4-1 से जीता सीरीज

Updated at : 03 Dec 2023 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs AUS T20: ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक विदाई, आखिरी मुकाबले में भी टीम इंडिया ने कूटा, 4-1 से जीता सीरीज

Bengaluru: Indian bowler Mukesh Kumar celebrates the wicket of Australian batter Josh Philippe during the 5th T20I cricket match between India and Australia, at M. Chinnaswamy Stadium, in Bengaluru, Sunday, Dec. 3, 2023. (PTI Photo/Shailendra Bhojak)(PTI12_03_2023_000347B)

India vs Australia 5th T20- भारत ने आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह हराकर भारत से विदाई दे दी है. मुकेश कुमार के तीन विकेट के दम पर भारत ने 160 रनों के लक्ष्य का शानदार तरीके से बचाव किया और आखिरी मुकाबला भी जीत लिया.

विज्ञापन
undefined

भारत ने रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक लो स्कोरिंग मैच में ऑस्ट्रेलिया को रौंद दिया है. भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया. भारतीय गेंदबाजों ने आज कमाल का प्रदर्शन किया.

undefined

शादी कर वापस सीरीज खेलने लौटे मुकेश कुमार ने तीन विकेट चटकाए और ऑस्ट्रेलिया के किसी भी बल्लेबाज को हावी नहीं होने दिया. इससे पहले टॉस हारकर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 161 रनों का लक्ष्य दिया था. लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 154 पर ढेर हो गई.

undefined

श्रेयस अय्यर के अर्धशतक के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन मैक्डेरमोट ने भी 54 रनों की शानदार पारी खेली. लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. बेन की पारी अर्शदीप सिंह ने खत्म की. ट्रेविस हेड ने 28 रन और मैथ्यू वेड ने 22 रनों की पारी खेली.

undefined

गेंदबाजी में भारत के लिए मुकेश कुमार के अलावा अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट चटकाए. बिश्नोई ने लगातार तीसरे मैच में अपने पहले ही ओवर में विकेट निकाला. अक्षर पटेल को एक सफलता मिली, लेकिन उन्होंने सबसे किफायती गेंदबाजी की. उन्होंने चार ओवर में 14 रन दिए.

undefined

इससे पहले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की धीमी पिच पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम लड़खड़ा गई. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कुछ शानदार शॉट लगाए लेकिन उनके और रुतुराज गायकवाड़ के बीच बड़ी साझेदारी नहीं हो सकी.

undefined

भारत ने पावरप्ले के छह ओवर में केवल 42 रन बने और इस दौरान दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. जायसवाल ने 15 गेंद पर 21 रन और रुतुराज गायकवाड ने 12 गेंद पर 10 रन बनाए. जायसवाल लंबा शॉट खेलने के प्रयास में अपना कैच दे दिया, यही हाल गायकवाड का भी रहा.

undefined

बेन ड्वारश्विस ने गायकवाड़ को आउट करने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी पांच रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा. रिंकू सिंह भी अपना जलवा नहीं दिखा पाए और लेग स्पिनर तनवीर संघा की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर कैच दे बैठे. उस समय वह छह रन बनाकर खेल रहे थे.

undefined

55 के स्कोर पर भारत के चार टॉप बल्लेबाज आउट हो गए थे. वह श्रेयस अय्यर ही थे जो एक छोर से जमे हुए थे. अय्यर ने 37 गेंद पर 53 रन बनाए. अपनी पार में उन्होंने पांच चौके और दो छक्के लगाए. सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अक्षर पटेल ने 21 गेंद पर दो चौके और एक छक्का के साथ 31 रन का योगदान दिया.

undefined

भारत 10 ओवर तक 61 रन ही बना पाया था. इसके बाद ड्वारश्विस के अगले ओवर में 16 रन बने जिसमें अय्यर का छक्का और चौका भी शामिल था. जितेश शर्मा भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन 24 रन के स्कोर पर हार्डी ने उनको पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

undefined

इसके बाद अक्षर और अय्यर ने छठे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की. अय्यर ने नाथन एलिस (42 रन देकर एक विकेट) के पारी के आखिरी ओवर में छक्का जड़कर 36 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. लेकिन वह आखिरी तक रुककर टीम के स्कोर को और आगे नहीं ले जा सके.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola