IND vs AUS T20: फिर दिखा मैक्सवेल का रौद्र रूप, टीम इंडिया के मुंह से छीन ली जीत

Updated:
विज्ञापन
IND vs AUS T20: फिर दिखा मैक्सवेल का रौद्र रूप, टीम इंडिया के मुंह से छीन ली जीत

तीसरे टी20 मुकाबले में भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं. ग्लेन मैक्सवेल के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने यह जीत दर्ज की. उन्होंने 47 गेंद पर अपना शतक पूरा किया. भारत की ओर से गायकवाड़ की 123 रनों की पारी बेकार हो गई.

विज्ञापन
undefined

गुवाहाटी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल का नाबाद शतक रुतुराज गायकवाड़ के नाबाद 123 रनों की पारी पर भारी पड़ा. ऑस्ट्रेलिया ने हारी हुई बाजी जीत ली. भारत को सीरीज जीतने के लिए अब और इंतजार करना होगा. ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को पांच विकेट से जीत दर्ज की.

undefined

मैक्सवेल ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर अपनी टीम को जीताया. इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया सीरीज में वापस आ गई है. लेकिन भारत अब भी आगे है. भारत को सीरीज जीतने के लिए अब भी एक जीत का इंतजार है. जबकि ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज पर कब्जा करने के लिए बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतने होंगे.

undefined

मैक्सवेल ने अपनी टीम के लिए नाबाद 104 रनों की पारी खेली. उन्होंने 47 गेंद पर शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से अपने नाम किया. इससे पहले यह कारनामा एरोन फिंच ने किया था.

undefined

मैक्सवेल ने अपनी पारी में आठ चौके और आठ छक्के लगाए. दूसरे छोर पर कप्तान मैथ्यू वेड ने उनका भरपूर साथ दिया. हालांकि वेड ने 16 गेंद पर 28 रन बनाए. आज के मैच में वापसी करने वाले ट्रेविस हेड ने 18 गेंद पर 35 रनों की पारी खेली.

undefined

ऑस्ट्रेलिया को यह मुकाबला जीतने के लिए आखिरी ओवर में 21 रनों की दरकार थी. मैक्सवेल और वेड ने इसको आसान बना दिया. प्रसिद्ध कृष्णा आखिरी ओवर में 21 रनों का बचाव नहीं कर पाए.

undefined

इससे पहले भारत ने रुतुराज गायकवाड़ के नाबाद शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया को 20 ओवर में जीत के लिए 223 रनों का लक्ष्य दिया. भारत को दो शुरुआती झटके लगे. इसके बाद सूर्यकुमार और गायकवाड़ ने पारी को संभाला.

undefined

सूर्यकुमार यादव 39 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद क्रीज पर आए तिलक वर्मा ने गायकवाड़ का भरपूर साथ दिया. गायकवाड़ ने 123 रन 57 गेंद पर बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और सात छक्के लगाए.

undefined

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम अब चौथे मुकाबले में एक दूसरे से एक दिसंबर को रायपुर में भिड़ेंगी. ऑस्ट्रेलिया को अपने दोनों मुकाबले फाइनल की तरह खेलने होंगे, जबकि भारत को सीरीज के लिए एक जीत की जरूरत है.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola