India Vs Australia 3rd T20 Cricket Score Online IND 174/7 (20): ऑस्ट्रेलिया की 12 रन से जीत, सीरीज पर भारत का कब्जा

Updated:
विज्ञापन

Sydney: Australia’s Mitchell Swepson, center, celebrates the dismissal of India’s Shreyas Iyer, right, during the third T20 international cricket match between Australia and India at the Sydney Cricket Ground in Sydney, Australia, Tuesday, Dec. 8, 2020. AP/PTI(AP08-12-2020_000207B)

India vs Australia, Ind vs Aus 3nd T20 Live Cricket Score Streaming Online Today Match, Sony Ten 1, Sony Ten 3, Sony Liv Live TV Cricket Match Watch Online, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T20 मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद आज भारत तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 12 रन से हार गया. इसके साथ ही भारत का विजयी रथ 10 टी-20 मैच में जीत के बाद यहीं थम गया. मैच का लाइव टेलीकास्ट (हिंदी और अंग्रेजी में) सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है. सोनी लिव पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी. हालांकि मैच के ताजा अपडेट्स (Cricket News/Score/Playing XI/Toss Breaking News) के लिए आप prabhatkhabar.com के इस लाइव ब्लॉग पर भी बने रह सकते हैं…

विज्ञापन

हार्दिक पंड्या मैन ऑफ द सीरीज और स्वेपसन बने मैन ऑफ द मैच

टी-20 सीरीज के लिए हार्दिक पंड्या को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया है. वहीं, तीसरे टी-20 मैच के लिए मिशेल स्वेपसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया है. स्वेपसन ने 4 ओवर में 23 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किये जो टीम इंडिया की हार का कारण बना.

भारत 12 रन से हारा, लेकिन सीरीज जीता

आखिरी टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 12 रन से हरा दिया. तीन मैचों की श्रृंखला में दो मैच जीतकर भारत ने पहले ही सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया है.

भारत को 6 गेंद पर 27 रन की जरूरत, शार्दुल और वाशिंगटन क्रीज पर

भारत को जीत के लिए 27 रनों की जरूरत है. आखिरी ओवर का खेल बाकी है. वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं.

कोहली आउट, भारत को जीत के लिए 36 रन की जरूरत

भारत को जीत के लिए 36 रनों ही जरूरत है. इस दौरान विराट कोहली के रूप में भारत को बड़ा झटका लगा है.

भारत को पांचवां झटका, पंड्या आउट, जीत के लिए 43 रन की जरूरत

भारत को पांचवां झटका लगा है. हार्दिक पंड्या आउट हो गये हैं. पंड्या की जगह वाशिंगटन सुंदर आये हैं, कोहली भी क्रीज पर मौजूद हैं.

भारत को जीत के लिए 18 गेंद पर 43 रन की जरूरत

भारत को 18 गेंद पर 43 रनों की जरूरत है. कोहली और पंड्या क्रीज पर हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola