India Vs Australia 2nd T20 Cricket Score Online : हमने टी-20 में काफी अच्छा खेला, टीम पर मुझे गर्व है,सीरीज जीतने के बाद बोले कोहली
India vs Australia, Ind vs Aus 2nd T20 Live Cricket Score Streaming Online Today Match, Sony Ten 1, Sony Ten 3, Sony Liv Live TV Cricket Match Watch Online, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T20 मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टी20 मैच जीतने के बाद आज भारत सीरीज पर कब्जा करने मैदान पर है. मैच का लाइव टेलीकास्ट (हिंदी और अंग्रेजी में) सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है. सोनी लिव पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी. हालांकि मैच के ताजा अपडेट्स (Cricket News/Score/Playing XI/Toss Breaking News) के लिए आप प्रभातखबर.कॉम के इस लाइव ब्लॉग पर भी बने रह सकते हैं…
हमने टी-20 में काफी अच्छा खेला, टीम पर मुझे गर्व है : कोहली
सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि हमने टी-20 में काफी अच्छा खेला, जबकि हमारे दो बेहतरीन खिलाड़ी नहीं खेल रहे थे. टीम की शानदार उपलब्धि पर मुझे गर्व है. कोहली ने नटराजन, शार्दुल और हार्दिक पांड्या के खेल की तारीफ भी की.
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया
भारत ने दूसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया है. 20वें ओवर की चौथी गेंद में हार्दिक पांड्या ने विनिंग छक्का जड़ा. पांड्या ने 22 बॉल में शानदार 42 रन बनाये जिसमें उन्होंने तीन चौका और दो छक्का जड़ा. सबसे अधिक 52 रन शिखर धवन ने बनाया. कप्तान कोहली ने 24 बॉल में 40 रन बनाया. उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाये. आज भारत ने टॉस जीतकर आस्ट्रेलिया को बल्लेेबाजी का न्यौता दिया, कंगारुओं ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 194 रन बनाये. जिस लक्ष्य को भारत ने दो बॉल शेष रहते पूरा कर लिया और इस मैच के साथ ही टी-20 सीरीज को अपने नाम कर लिया.
रोमांचक हुआ मैच, कोहली आउट
16वें ओवर के बाद मैच बहुत ही रोमांचक हो गया. भारत को जीत के लिए 23 बॉेल में 46 रन की जरूरत है. लेकिन भारतीय कप्तान ऐन मौके पर 40 रन बनाकर आउट हो गये हैं. अब टीम की पूरी उम्मीद श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या से जुड़ी है.
धवन के बाद सैमसंग भी आउट
ओपनर शिखर धवन ने अच्छी बल्लेबाजी की और 52 रन बनाकर आउट हुए लेकिन उनकी जगह बैटिंग के लिए आये संजू सैमसंग सस्ते में पवेलेियन लौट गये उन्होंने सिर्फ 15 रन बनाये और उन्हें स्वेीपसन ने आउट किया.
राहुल आउट
भारतीय ओपनर बहुत ही शानदार तरीके से खेल रहे थे, लेकिन उन्हें एंड्रयू टाई ने 30 रन पर आउट कर दिया. राहुल ने दो चौका और एक छक्का जड़ा था.
धवन-राहुल की आकर्षक बल्लेबाजी
भारत के दोनों ओपनर केएल राहुल और शिखर धवन शानदार तरीके से बैटिंग कर रहे हैं. अभी धवन 24 और राहुल 30 रन पर खेल रहे हैं. दोनों ने दो-दो चौके और तीन छ्क्का लगाया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए