ePaper

IND vs AUS: नहीं चला हिटमैन का बल्ला, 8 रन बनाकर हुए आउट, Video

Updated at : 19 Oct 2025 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
Rohit Sharma

Rohit Sharma

IND vs AUS: भारत के स्टार ओपनर रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए. लंबे समय बाद वापसी कर रहे रोहित के आउट होने के बाद फैंस निराश हो गए. फैंस को पूर्व कप्तान से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह जोश हेजलवुड की गेंद पर कैच आउट हो गए.

विज्ञापन

IND vs AUS: लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में नहीं चला. नये कप्तान शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे रोहित केवल 14 गेंद पर ही 8 रन बनाकर आउट हो गए. उनके बल्ले से केवल एक चौका निकला. रोहित के जल्दी आउट होने के कारण पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम दबाव में आ गई. रोहित के आउट होने के बाद रन मशीन विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हैं. फैंस और टीम प्रबंधन को रोहित से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. IND vs AUS Hitman failed Rohit Sharma was out after scoring 8 runs

जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हुए रोहित

रोहित शर्मा जोश हेजलवुड की गेंद पर कैच आउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस के बाद उन्होंने कहा, हम पहले गेंदबाजी करेंगे. विकेट काफी अच्छा लग रहा है, उम्मीद है कि यह सख्त और तेज होगा. थोड़ी नमी है, इसलिए उम्मीद है कि हम आज इसका पूरा फायदा उठा पाएंगे. देश की कप्तानी करना हमेशा एक बड़ा सम्मान होता है, लेकिन घरेलू दर्शकों के सामने ऐसा करना हमेशा रोमांचक होता है. तैयारी बहुत अच्छा रहा. हमने तीन दिन शानदार ट्रेनिंग की. उम्मीद है कि हम अच्छी शुरुआत कर पाएंगे. मनोबल बहुत अच्छा है. हमारे पास कुछ अच्छे युवा खिलाड़ी हैं, काफी पावरफुल, इसलिए उम्मीद है कि यह रोमांचक और मनोरंजक होगा. सात बल्लेबाज़, एक विकेटकीपर और चार गेंदबाज… टीम में हैं.

कप्तान गिल को अपने खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के बाद कहा, मैं भी पहले गेंदबाजी करता. मौसम को देखते हुए, मैच रुक-रुक कर हो सकता है, लेकिन यह काफी अच्छी पिच लग रही है, इसलिए उम्मीद है कि हम कुछ रन बना पाएंगे. ज्यादातर खिलाड़ी भारत में खेल रहे थे और फिर कुछ दिनों के अभ्यास के लिए साथ में यहां आकर यात्रा कर रहे थे. इसलिए, मुझे लगता है कि हम मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में हैं. अभ्यास सत्र निश्चित रूप से आपको उस तरह की पिचों पर ढलने में मदद करते हैं जिस पर आप खेलते हैं. हम अच्छी स्थिति में हैं. हमारी टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों का एक बेहतरीन संयोजन है. नीतीश रेड्डी अपना डेब्यू कर रहे हैं और हम तीन तेज गेंदबाजों और तीन ऑलराउंडरों के साथ उतर रहे हैं.

दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन

भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.
ऑस्ट्रेलिया : ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेट कीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, मिशेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेजलवुड.

ये भी पढ़ें…

‘आप हर किसी को खुश नहीं कर सकते’, टीम चयन पर Ajit Agarkar की बेबाक राय

Womens World Cup: सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत, करना होगा ये काम

Rohit Sharma की ऑस्ट्रेलिया में 5 धमाकेदार पारियां, ‘हिटमैन’ के नाम से ही कांपते हैं कंगारू

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola