IND vs AUS 3rd T20: रुतुराज गायकवाड़ के नाबाद 123 रन की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 223 रनों का लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन
IND vs AUS 3rd T20: रुतुराज गायकवाड़ के नाबाद 123 रन की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 223 रनों का लक्ष्य

टीम इंडिया ने गुवाहाटी में तीसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 223 रनों का लक्ष्य दिया. रुतुराज गायकवाड़ नाबाद 123 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी भारतीय का यह टी20 में पहला शतक है.

विज्ञापन
undefined

गुवाहाटी में तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी की न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 223 रनों का लक्ष्य दिया. सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने 57 गेंद पर नाबाद 123 रन बनाए. मैक्सवेल के आखिरी ओवर में 30 रन बने.

undefined

रुतुराज गायकवाड़ ने अपनी 57 गेंद की पारी में 13 चौके और 7 छक्के जड़े. दूसरे छोर पर तिलक वर्मा ने उनका भरपूर साथ दिया. तिलक ने भी नाबाद 31 रनों की पारी खेली. उन्होंने 31 गेंद पर चार चौके लगाए.

undefined

भारत यह मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा. भारत ने अपने पहले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को जल्दी खो दिया. जायसवाल 6 रन बनाकर आउट हुए. उनके बाद आए ईशान किशन खाता भी नहीं खोल पाए.

undefined

सूर्यकुमार यादव ने टीम को कुछ देर तक संभाला और गायकवाड़ के साथ कुछ देर क्रीज पर बिताए. उन्होंने 29 गेंद पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 39 रनों की कप्तानी पारी खेली. उन्होंने रनों की गति तेज की जो अंत तक बरकरार रही.

undefined

ऑस्ट्रेलिया को अब इस सीरीज में बने रहने के लिए 20 ओवर में 223 रन बनाकर यह मुकाबला जीतना होगा. गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से केन रिचर्डसन, बेहरडॉर्फ और एरोन हॉर्डले ने एक-एक विकेट लिए. आखिरी ओवर डालने आए मैक्सवेल की कुटाई हो गई. Suryakumar

undefined

T20I में एक ओवर में दिए गए सर्वाधिक रन (ऑस्ट्रेलिया के लिए)

30 – ग्लेन मैक्सवेल बनाम भारत, गुवाहाटी, 2023

27 – ब्रेट ली बनाम वेस्टइंडीज, द ओवल, 2009

26 – जॉन हेस्टिंग्स बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2016

undefined

भारत ने T20I में शतकों का रिकॉर्ड बनाया

4 – रोहित शर्मा

3 – सूर्यकुमार यादव

2 – केएल राहुल

1 – सुरेश रैना, विराट कोहली, दीपक हुडा, शुबमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़

undefined

T20I में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

126* – शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2023

123* – रुतुराज गायकवाड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुवाहाटी, 2023

122* – विराट कोहली बनाम अफगानिस्तान, दुबई, 2021

118 – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2023

117 – सूर्यकुमार यादव बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2022

undefined

T20I में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे महंगा रिटर्न

2/64 – एंड्रयू टाई बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2018

1/64 – आरोन हार्डी बनाम भारत, गुवाहाटी, 2023

0/60 – मिचेल स्टार्क बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, 2021

0/59 – केन रिचर्डसन बनाम इंग्लैंड, बर्मिंघम, 2018

1/57 – रिले मेरेडिथ बनाम वेस्टइंडीज, ग्रोस आइलेट, 2021

undefined

गायकवाड़ की पारी ऐसे आगे बढ़ी

पहली 22 गेंदें : 22 रन, स्ट्राइक रेट : 100

अगली 35 गेंदें : 101 रन, स्ट्राइक रेट : 288.57

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola