IND vs AUS 3rd T20: होबर्ट में भारत ने जीता टॉस, अर्शदीप की टीम में एंट्री, तीन बदलाव

तीसरे टी20 मैच में भारत ने जीता टॉस
IND vs AUS 3rd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत ने टॉस जीता है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले बैटिंग के लिए न्यौता दिया है. इसके साथ ही कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में तीन बदलाव किए हैं. अर्शदीप सिंह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. वहीं संजू सैमसन को 11 से बाहर किया गया है.
IND vs AUS 3rd T20: होबर्ट में भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला है. इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीता, इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है. भारतीय टीम ने इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं. उन्होंने इस मैच में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को खिलाने का फैसला किया है. साथ ही इस मैच में संजू सैमसन (Sanju Samson) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के साथ हर्षित राणा (Harshit Rana) को आराम दिया गया है.
भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने तीन बदलाव किए हैं. उन्होंने होबर्ट में संजू सैमसम, कुलदीप यादव और हर्षित राणा को आराम दिया है. उनकी जगह टीम में जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह शामिल हुए हैं. भारत ने आठ नंबर तक बल्लेबाजी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेइंग इलेवन के कॉमबिनेशन को खिलाया है.
अर्शदीप से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद
तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. अर्शदीप भारत के सबसे सफल टी20 गेंदबाज भी है. उन्होंने अबतक 100 से ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट अपने नाम किए हुए हैं.
सीरीज बचाने का मौका
टीम इंडिया इस वक्त टी20 सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है. इस सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ गया था. वहीं दूसरे मैच में भारत को 4 विकेट से बर का मुंह देखना पड़ा. अब आज इस मुकाबले को जीतने के साथ भारत सीरीज को बराबर कर सीरीज जीतने की उम्मीद को भी जिंदा रखना चाहेगा.
भारत की प्लेइंग इलेवन:- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा(विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.
ये भी पढ़ें-
IND W vs SA W Final: बारिश से रद्द हुआ मैच तो कौन बनेगा चैंपियन? जाने क्या कहता है ICC का नियम
IND vs AUS 3rd T20: होबर्ट में क्या अर्शदीप सिंह को मिलेगा मौका! टीम इंडिया कर सकती है बदलाव
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




