ePaper

IND vs AUS 1st Test: एक बार फिर फेल हुए केएल राहुल, सोशल मीडिया पर फैंस ने लगाई क्लास

Updated at : 10 Feb 2023 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs AUS 1st Test: एक बार फिर फेल हुए केएल राहुल, सोशल मीडिया पर फैंस ने लगाई क्लास

IND vs AUS Test KL Rahul Trolled: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहली पारी में केएल राहुल एक बार फिर फेल साबित हुए. राहुल 71 गेंदों में महज 20 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे.

विज्ञापन

IND vs AUS 1st Test KL Rahul: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती टेस्ट का पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम 177 रन पर सिमट गई. जिसके बाद भारत ने पहले दिन के खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाये. कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारत को बेहतरीन शुरुआत दिलायी. इस दौरान दोनों ने 50 रनों की पार्टनरशिप खेली. लेकिन केएल राहुल 71 गेंदों में महज 20 रन बनाकर आउट हो गए. जिसके बाद राहुल सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं.

तीनों फॉर्मेट में राहुल का बल्ला खामोश

दरअसल, भारतीय उपकप्तान केएल राहुल लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं. तीनों ही फॉर्मेट में राहुल का बल्ला नहीं चल रहा है. इसके बावजूद उन्हें कई मौके मिले, लेकिन वो इसे भूना नहीं पा रहे हैं. नागपुर टेस्ट में भी राहुल ने 71 गेंदों में 28.17 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 20 रन बनाए. उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू कर रहे टॉड मर्फी ने कैच आउट कराया. इसके बाद लोग राहुल और टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. एक तरफ फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया तो दूसरी तरफ क्रिकेट एक्सपर्ट ने कई सवाल खड़े करने शुरू कर दिए.


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था आखिरी शतक

टेस्ट क्रिकेट में राहुल का आखिरी शतक दिसंबर 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आया था, जहां उन्होंने 123 रनों की पारी खेली थी. उसके बाद उन्होंने अभी तक खेले गए 5 टेस्ट मैचों की 9 पारियों में सिर्फ 157 रन बनाए हैं. वनडे फॉर्मेट में भी उनका आखिरी शतक 26 मार्च 2021 को यानी लगभग 2 साल पहले आया था. वहीं टी20 फॉर्मेट के आखिरी 6 मैचों में राहुल ने सिर्फ 128 रन बनाए हैं. इनमें से 4 मैचों में वह 10 रनों का आंकड़ा भी छू नहीं पाए हैं. 

Also Read: IND vs AUS Test: रवींद्र जडेजा ने चोट के कारण हथेली पर लगाया मरहम, सोशल मीडिया पर छिड़ गयी बहस

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola