IND vs AFG: गुरबाज का शतक, भारत को मिला 195 का टारगेट; हर्ष और गुरनूर ने गेंद से किया कमाल

भारत बनाम अफगानिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया)
भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 25 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 194 रन बनाए.
IND vs AFG, 1st ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है. बारिश के कारण यह मुकाबला केवल 25-25 ओवर का खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने रहमनउल्लाह गुरबाज की शतक के बदौलत 194 रन बनाए. भारत को जीत के लिए 195 रन बनाने होंगे.
धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की लेकिन रहमनउल्लाह गुरबाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचाया.
गुरबाज का शतक
अफगानिस्तान का तीन विकेट 26 के स्कोर पर गिरा. उसके बाद रहमनउल्लाह गुरबाज और हशमतउल्लाह शाहिदी के बीच शतकीय साझेदारी की. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 66 गेंदों में 116 रनों की साझेदारी हुई. इस दौरान गुरबाज ने 48 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. गुरबाज ने 51 गेंदों पर 8 चौके और 8 छ्क्के की मदद से 102 रनों की पारी खेली.
हर्ष और गुरनूर ने चटकाए 3-3 विकेट
उसके बाद शाहिदी ने 27, अजमतउल्लाह उमरजई ने 26 रन बनाए. इन बल्लेबाजों के बदौलत अफगानिस्ता 24.5 ओवर 194 रन बना सकी. भारत के लिए हर्ष दुबे ने 3, गुरनूर बराड़ ने 3, नीतीश कुमार रेड्डी ने 2 और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट चटकाए.
हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ ने किया डेब्यू
केएल राहुल ने हर्ष दुबे और शुभमन गिल ने गुरनूर बराड़ को डेब्यू कैप दी है. हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम का भी हिस्सा थे, लेकिन उन्हें टेस्ट में मौका नहीं मिला था. अब धर्मशाला में उनका वनडे डेब्यू हुआ है.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, एएम गजनफर, ज़िया उर रहमान शरीफी.
टॉस जीतने के बाद शुभमन गिल ने क्या कहा?
ओवरकास्ट परिस्थितियों को देखते हुए हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं. बारिश का भी भरोसा नहीं है इसलिए उसे भी ध्यान में रखते हुए बाद में बल्लेबाज़ी करना ज्याद सही रहेगा. पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी लग रही है. हम अलग-अलग संजोयन आजमाना चाहते हैं. गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे डेब्यू कर रहे हैं. यशस्वी जायसवाल, प्रिंस यादव और कुलदीप यादव मुकाबला नहीं खेल रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘किसी से भी हार जाओ, लेकिन पाकिस्तान से नहीं’… जेमिमा रोड्रिग्स के बयान ने जीता भारतीयों का दिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










