ePaper

आखिरी वनडे में भले ही जीता इंग्लैंड, लेकिन सीरीज पर भारत का कब्जा, वैभव सूर्यवंशी ने दिखाया दबदबा

Updated at : 08 Jul 2025 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
IND U19 vs ENG U19

IND U19 vs ENG U19.

IND U19 vs ENG U19: इंग्लैंड अंडर 19 के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में भारतीय अंडर 19 टीम को हार का सामना करना पड़ा. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए, जिसे इंग्लैंड ने 31.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. हालांकि भारत ने पहले ही सीरीज पर कब्जा कर लिया था और इस आखिरी मैच को कोई खास मतलब नहीं था.

विज्ञापन

IND U19 vs ENG U19: भारतीय अंडर-19 टीम सोमवार को यहां पांचवें युवा वनडे मैच में इंग्लैंड अंडर-19 से सात विकेट से हार गयी. भारत ने हालांकि शनिवार को चौथा मैच 55 रन से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली थी. भारत ने पांचवें और आखिरी मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद नौ विकेट पर 210 रन बनाए. इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को 113 गेंदें शेष रहते हुए आसानी से हासिल कर लिया.

खराब रही भारत की शुरुआत

मैच में भारत की शुरुआत खराब रही. कप्तान आयुष म्हात्रे (1) और विहान मल्होत्रा (1) तीन ओवर के अंदर ही आउट हो गए. उस समय स्कोर सिर्फ नौ रन था. युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी (42 गेंदों में 33 रन) भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने राहुल कुमार (21) के साथ मिलकर 51 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर पारी को संभाला. यह साझेदारी खतरनाक होती उससे पहले ही सूर्यवंशी तीन चौके और दो छक्के लगाने के बाद  सेबस्टियन मॉर्गन की गेंद पर एलेक्स ग्रीन को कैच देकर आउट हो गये.

वैभव के आउट होने के बाद राहुल कुमार भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए और ग्रीन की गेंद पर बीजे डॉकिन्स को कैच थमा बैठे. विकेटकीपर हरवंश पंगालिया (24), कनिष्क चौहान (24) और दीपेश देवेंद्रन (0) भी लगातार अंतराल विकेट गंवाते रहे. हालांकि आरएस अंबरीश ने 81 गेंदों में छह चौकों की मदद से जुझारू 66 रन बनाकर एक छोर संभाले रखा और टीम के स्कोर को 9 विकेट के नुकसान पर 210 तक पहुंचाया.

इंग्लैंड की पारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने बेन मेयस के नाबाद 82, बीजे डॉकिन्स के 66 और कप्तान थॉमस रेव के 37 गेंदों में नाबाद 49 रनों की मदद से लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. मेयस ने अपनी 76 गेंदों की पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया, जबकि डॉकिन्स ने अपनी 53 गेंदों की पारी में नौ चौके और तीन छक्के जड़े. इंग्लैंड ने 31.1 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 211 रन बना लिए. भारत के लिए लेग-स्पिनर नमन पुष्पक ने 65 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि दीपेश देवेंद्रन ने अपने सात ओवरों में 34 रन देकर एक विकेट हासिल किया.

सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

पांच मैचों की सीरीज में भारत के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा 355 रन बनाए. उनका औसत 71.00 रहा और उन्होंने एक शानदार शतक समेत कई अहम पारियां खेलीं. इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रियू ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 5 मैचों में 93.33 के औसत से 280 रन बनाए, जबकि भारत के विहान मल्होत्रा ने 243 रन बनाए. रॉकी फ्लिंटॉफ और बेन डॉकिंस ने क्रमश: 222 और 220 रन बनाकर टॉप 5 में जगह बनाई.

सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

गेंदबाजी में इंग्लैंड के एलेक्स फ्रेंच और जैक होम सबसे सफल रहे, जिन्होंने 3-3 मैचों में 8-8 विकेट चटकाए. भारत के कनिष्क चौहान और आरएस अंबरिश ने भी 5-5 पारियों में 8-8 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया. वहीं, नमन पुष्पक ने 3 मैचों में 6 विकेट, एलेक्स ग्रीन ने 5 और सेब मोर्गन ने 5 विकेट झटके. इन गेंदबाजों की बदौलत सीरीज में गेंदबाजों का असर भी बराबर देखने को मिला.

वियान मुल्डर ने लारा का 400* का रिकॉर्ड क्यों नहीं तोड़ा? खुद बताई ये बड़ी वजह

DPL में कोहली का भतीजा और सहवाग का बेटा होंगे आमने-सामने, इन टीमों ने खेला दांव

बेन स्टोक्स को ढूंढना होगा गिल का तोड़, इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने अपनी ही टीम को ललकारा

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola