ePaper

9 छक्के, 6 चौके, वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में रचा इतिहास; 31 गेंद पर 86 रन

Updated at : 02 Jul 2025 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
Vaibhav Suryavanshi

IND U19 vs ENG U19: Vaibhav Suryavanshi

IND U19 vs ENG U19: वैभव सूर्यवंशी एक इंग्लैँड में एक बार फिर इतिहास रच दिया है. उन्होंने तीसरे यूथ वनडे में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंद पर 86 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में सूर्यवंशी ने 9 छक्के और 6 चौके लगाए. वह इस फॉर्मेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. उन्होंने 20 गेंद पर अर्धशतक जड़ा. इससे पहले ऋषभ पंत ने 18 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था.

विज्ञापन

IND U19 vs ENG U19: टीम इंडिया के युवा सनसनी 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का जलवा कायम है. वह हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. सूर्यवंशी ने अंडर-19 वनडे इतिहास में किसी भारतीय द्वारा दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा. उन्होंने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ भारत के तीसरे मैच के दौरान मात्र 20 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 40 ओवर के मुकाबले में 269 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए छह चौकों और नौ गगनचुंबी छक्कों की मदद से 86 रन बनाए.

ऋषभ पंत से पीछे रह गए सूर्यवंशी

इस प्रारूप में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक केवल ऋषभ पंत ने बनाया है, जिन्होंने 2016 में नेपाल के खिलाफ 18 गेंदों पर 50 रन बनाए थे. सूर्यवंशी पूरी सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने पहले मैच में 19 गेंदों पर 48 रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. दूसरे यूथ वनडे मैच में उन्होंने 34 गेंदों पर 45 रन बनाकर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी, लेकिन भारत थोड़ा पीछे रह गया और इंग्लैंड ने रोमांचक एक विकेट से जीत हासिल कर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली.

सूर्यवंशी का शानदार फॉर्म जारी

सूर्यवंशी की हालिया पारी दबाव में आई, क्योंकि भारत एक कठिन लक्ष्य का पीछा करते हुए सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहता था. चुनौती के बावजूद, सूर्यवंशी के निडर स्ट्रोकप्ले ने पारी को रोशन किया और अपनी निरंतरता को प्रमाणित किया. पहले तीन मैचों में 48, 45 और 86 के स्कोर के साथ, सूर्यवंशी सीरीज में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक के रूप में उभरे हैं. सूर्यवंशी के रूप में भारत को एक नया सितारा मिला है. दिग्गजों का मानना है कि आने वाले समय में सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए बेहद अहम होगा.

भारत ने सीरीज में ली बढ़त

दूसरे वनडे की बात करें तो इंग्लैंड की अंडर 19 टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 269 रनों का लक्ष्य दिया. इंग्लैंड की ओर से सबसे अधिक 76 रन थॉमस रेव ने खेली. सलामी बल्लेबाज बीजे डॉकिंस ने भी 62 रनों की अहम पारी खेली. भारत की ओर से सबसे अधिक 3 विकेट कनिष्क चौहान ने चटकाए. सूर्यवंशी के 87 रनों की दमदार पारी के दम पर भारत ने इस मुकाबले को 4 विकेट से जीत लिया और सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली.

ये भी पढ़ें…

‘मोहम्मद शमी ने मुझे मजबूर किया…’ कोर्ट के फैसले के बाद हसीन जहां ने फिर बोला हमला

‘7 दिन का ब्रेक, फिर भी…’ बुमराह को बाहर करने के फैसले पर भड़के रवि शास्त्री

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola