ePaper

IML 2025: चैंपियन बनने के लिए टीम इंडिया को चाहिए 149 रन, सचिन-युवराज हैं तैयार

Updated at : 16 Mar 2025 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
IML 2025: India v West Indies

IML 2025: India v West Indies

IML 2025: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का फाइनल मुकाबला रायपुर में खेला जा रहा है. भारतीय गेंदबाजों ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को 148 के स्कोर पर रोक दिया. अब भारत को चैंपियन बनने के लिए 20 ओवर में 149 रन बनाने होंगे. सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह पर सभी की निगाहें हैं.

विज्ञापन

IML 2025: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 के फाइनल मुकाबले में इंडिया मास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज मास्टर्स को 148 के स्कोर पर रोक दिया है. भारतीय स्पिनरों ने कमाल का प्रदर्शन किया और विकेट चटकाने के साथ-साथ रनों की गति पर भी विराम लगाया. नदीम ने 3 की इकॉनमी से रन दिए और दो विकेट भी चटकाए. सबसे ज्यादा तीन विकेट विनय कुमार को मिले, हालांकि वह थोड़े महंगे साबित हुए. सचिन तेंदुलकर की अगुवाई में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के उद्घाटन सत्र में ही चैंपियन बनना चाहेगी. भारत को जीत के लिए 20 ओवर में 149 रन बनाने होंगे.

सेमीफाइनल में युवराज ने जड़ा था तूफानी अर्धशतक

सेमीफाइनल में आतीशी अर्धशतक जड़ने वाले युवराज सिंह से भार को काफी उम्मीदें होंगी. सचिन भी अपनी सेमीफाइनल वाली पारी को दुहराना चाहेंगे, जहां उन्होंने 42 रन बनाए थे. भारत के पास एक मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है, जिसमें अंबाती रायुडू, पवन नेगी, स्टूअर्ट बिन्नी, युसूफ पठान और इरफान पठान जैसे दिग्गज हैं. गुरकीरत सिंह मान भी बल्लेबाजी में कई बार कमाल करते हैं.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को पहला झटका विनय कुमार ने कप्तान ब्रायन लारा को को आउट कर दिया. चौथे ओवर में लारा केवल 6 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए. उसके बाद वेस्टइंडीज को दूसरा झटका सातवें ओवर में लगा, जब पर्किंस को नदीम ने बोल्ड कर दिया. इसके बाद नदीम ने अगले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज स्मिथ को 45 के स्कोर पर बोल्ड किया.

20 ओवर में 148 रन ही बना सकी वेस्टइंडीज

11वें ओवर में वेस्टइंडीज को चौथा झटका लगा, तब टीम का स्कोर 77 रन था. रामपॉल को स्टुअर्ट बिन्नी ने एलबीडब्ल्यू आउट कर पेवेलियन का रास्ता दिखा गया. उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने नकेल कस दी और वेस्टइंडीज को तेजी से रन बनाने से रोक दिया. नदीम और विनय और बिन्नी के अलावा, एक विकेट पवन नेगी ने भी चटकाया. आखिरकार वेस्टइंडीज इस महत्वपूर्ण मुकाबले में 7 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 148 रन ही बना सकी.

ये भी पढ़ें…

समलैंगिक विवाह और बच्चे, WPL में धमाल मचाने वाली नैट साइवर ब्रंट की जिंदगी है निराली

एक ओवर में बने 39 रन, श्रीलंका के दिग्गज ने जड़े 6 छक्के, दहल गया अफगानिस्तान, Video

कीवी तो नहीं, लेकिन खिलाड़ी जरूर उड़ते हैं, अब न्यूजीलैंड के इस होनहार ने लिया हवाई कैच, Video

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola