IND vs PAK: वर्ल्ड कप में भारत ने की दमदार शुरुआत, पाकिस्तान को 107 रन से रौंदा, गायकवाड़ ने लिए 4 विकेट
India vs Pakistan Live Score Updates वर्ल्ड कप में इस समय भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं. टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक को 245 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में पाकिस्तान 137 रन की बना सका. इस प्रकार भारत ने अपना पहला मुकाबला 107 रन से जीत लिया है.
भारत ने पाकिस्तान को 107 रनों से हराया
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के अपने शुरुआती मुकाबले में भारत ने दमदार प्रदर्शन किया है. भारत ने अपने चीर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 107 रनों से हरा दिया है. राजेश्वरी गायकवाड़ ने 4 विकेट चटकाए.
भारत जीत से एक विकेट दूर
भारतीय महिला टीम वर्ल्ड कप के अपने शुरुआती मुकाबले में जीत से केवल एक विकेट दूर है. पाकिस्तान के नौ विकेट गिर चुके हैं.
पाकिस्तान को आठवां झटका, सिदरा नवाज आउट
सिदरा नवाज आउट हो गयी हैं. पाकिस्तान को आठवां झटका लगा है. राजेश्वरी गायकवाड़ ने सिदरा नवाज को आउट किया है. इस प्रकार गायकवाड़ के खाते में चौथा विकेट आ गया है.
पाकिस्तान को सातवां झटका, फातिमा सना आउट
फातिमा सना आउट हो गयी हैं. भारत को पाकिस्तान के खिलाफ सातवीं सफलता मिली है. पाकिस्तान अब जीत से काफी दूर है. फातिमा का विकेट राजेश्वरी गायकवाड़ ने लिया. उन्होंने अब तक तीन विकेट ले लिए हैं.
पाकिस्तान को छठा झटका, आलिया रियाज आउट
पाकिस्तान को छठा झटका लगा है. आलिया रियाज को राजेश्वरी गायकवाड़ ने आउट कर दिया है. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम की मुश्किलें और बढ़ गयी हैं. जीत के लिए पाकिस्तान को 18 ओवर में 149 रनों की जरूरत है.
पाकिस्तान को पांचवां झटका, निदा डार आउट
पाकिस्तान को पांचवां झटका लगा है. निदा डार को झूलन गोस्वामी ने आउट कर दिया है. भारत ने पाकिस्तान पर पूरी तरह दबाव बना लिया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए