ePaper

T20 World Cup 2024 : शिवम् दुबे, संजू सैमसन सहित इन खिलाड़ियों को पहली बार मिला मौका, BCCI ने युवाओं पर जताया भरोसा

Updated at : 30 Apr 2024 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024

T20 world cup 2024 : शिवम्‌ दुबे, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान और शुभमन गिल को पहली बार टी-20 विश्वकप टीम में शामिल किया गया है. आज बीसीसीआई ने टी-20 टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में बीसीआई ने युवाओं पर अधिक भरोसा किया है, वहीं […]

विज्ञापन

T20 world cup 2024 : शिवम्‌ दुबे, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान और शुभमन गिल को पहली बार टी-20 विश्वकप टीम में शामिल किया गया है. आज बीसीसीआई ने टी-20 टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में बीसीआई ने युवाओं पर अधिक भरोसा किया है, वहीं कप्तानी की बागडोर एक बार फिर रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी को ही सौंपी है. बीसीसीआई ने आज 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है. जिसमें मुख्य टीम में शिवम्‌ दुबे,यशस्वी जायसवाल और अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है, वहीं रिंकू सिंह, शुभमन गिल, खलील अहमद और आवेश खान को स्टैंड बाॅय में रखा गया है.

रोहित शर्मा को जन्मदिन का तोहफा

बीसीसीआई ने रोहित शर्मा पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है. वे 37 साल की उम्र में युवा टीम का नेतृत्व करेंगे.आज रोहित शर्मा का जन्मदिन है और एक तरह से बीसीसीआई ने उन्हें जन्मदिन का तोहफा दे दिया है. टीम को विराट कोहली जैसे महान क्रिकेटर का भी साथ मिलेगा. साथ ही रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्‌या जैसे खिलाड़ी का साथ भी टीम को मिलेगा. टी-20 विश्वकप दो जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाएगाा. टी-20 विश्वकप में बीसीसीआई ने युवाओं पर भरोसा दिखाकर अपनी भविष्य की रणनीति स्पष्ट कर दी है.

Also Read : T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित संग उतरेगी टीम इंडिया

ऋषभ पंत ने बताई हार की वजह कहा, ‘पहले बैटिंग करना…’

आईपीएल के प्रदर्शन का टीम पर दिखा असर

शिवम्‌ दुबे का प्रदर्शन इस आईपीएल में काफी अच्छा है और उन्होंने अबतक 350 रन बना लिए हैं. वहीं संजू सैमसन ने अबतक आईपीएल में 385 रन बनाएं हैं. विराट कोहली ने आईपीएल में अबतक 500 रन बनाए हैं. वहीं बात अगर गेंदबाजों की करें तो आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर बीसीसीआई ने भरोसा किया है. जसप्रीत बुमराह के पास अभी पर्पल कैप है, जिन्होंने 14 विकेट लिए हैं, उनके बाद युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने 13 विकेट लिए हैं. अर्शदीप, कुलदीप और खलील अहमद ने भी 12-12 विकेट लिए हैं. ऋषभ पंत ने एक्सीडेंट के बाद फिट होकर वापसी की है, जो बहुत खुशी की बात है.

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola