पांड्या की बॉल पर सूर्या का वो कैच, जिसने भारत को बनाया टी-20 वर्ल्ड चैंपियन, देखें VIDEO

आखिरी ओवर में सूर्यकुमार के इसी कैच की बदौलत भारत टी-20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बना.
T20 World Cup भारत ने जीत लिया है. सूर्य कुमार यादव और हार्दिक पंड्या की जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका के जबड़े से मैच छीन लिया.
T20 World Cup: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वेस्ट इंडीज में बरबाडोस के ब्रिजटाउन स्थित केंसिंग्टन ओवल में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के अंतिम ओवर में सूर्य कुमार और हार्दिक पांडया की जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका के जबड़े से मैच छीन लिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीत लिया.
आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को थी 16 रन की दरकार
मैच के आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 16 रन की दरकार थी. क्रिज पर विस्फोटक बल्लेबाज मिलर मौजूद थे. गेंदबाजी के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या को बुलाया. पांड्या की गेंद पर मिलर ने जोरदार शॉट लगाया. लेकिन, बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे सूर्य कुमार यादव ने जबर्दस्त सूझ-बूझ का परिचय देते हुए शानदार कैच पकड़ा.
…और सूर्य कुमार यादव ने असंभव से कैच को इस तरह लपका
सूर्य कुमार ने बाउंड्री लाइन के बाहर कैच तो लपक लिया, लेकिन उन्हें इस बात का एहसास हो गया कि वह बाउंड्री लाइन के पार जा रहे हैं. ऐसे में उन्होंने गेंद को बाउंड्री लाइन के अंदर की ओर फेंका और फिर बाउंड्री लाइन से लौटकर मैदान में आकर कैच लपक लिया. सूर्य कुमार के इस बेहतरीन कैच के बाद मिलर को पवेलियन लौटना पड़ा. इसी ओवर में हार्दिक पंड्या ने रबाडा को भी आउट किया. रबाडा का कैच भी सूर्य कुमार ने ही पकड़ा.
आखिरी ओवर में 8 रन देकर पंड्या ने झटके 2 विकेट
इस तरह हार्दिक पंडया ने आखिरी ओवर में महज 8 रन खर्च करके 2 विकेट अपने नाम किए और टीम इंडिया को टी20 का वर्ल्ड चैंपियन बना दिया. इसके पहले कलासन ने अक्षर पटेल के एक ही ओवर में 24 रन ठोंक डाले, जिसके बाद भारत की इस मैच पर पकड़ ढीली पड़ती नजर आ रही थी. लेकिन, आखिरी ओवर में सूर्या और पंड्या ने जो कमाल किया, उसने भारत के क्रिकेट प्रेमियों को गौरव से भर डाला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ऐतिहासिक क्षण करार दिया है.
Also Read
पंड्या की बॉल पर सूर्या का वो कैच, जिसने भारत को बनाया टी-20 वर्ल्ड चैंपियन, देखें VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




