ePaper

ICC T20 Rankings: ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी ने शेफाली वर्मा को दिया बड़ा झटका, छीना नंबर-1 का ताज

Updated at : 13 Oct 2021 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
ICC T20 Rankings: ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी ने शेफाली वर्मा को दिया बड़ा झटका, छीना नंबर-1 का ताज

ICC T20 Rankings: शेफाली वर्मा (Shafali Verma) को टी20 रैंकिंग में तगड़ा झटका लगा है. वे नंबर-1 से खिसक गई हैं.

विज्ञापन

ICC T20 Rankings : भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा मंगलवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) की महिला टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक स्थान के नुकसान से दूसरे स्थान पर खिसक गयीं, जबकि उनकी हमवतन स्मृति मंधाना तीसरे स्थान पर बरकरार हैं. शेफाली के 726 रेटिंग अंक हैं, जबकि मंधाना के 709 अंक हैं. ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 754 अंक के साथ शीर्ष पर हैं. बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा है.

मूनी के अलावा कप्तान मेग लेनिंग (चौथे) और एलिसा हीली (छठे) भी शीर्ष 10 में शामिल हैं. न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन और सूजी बेट्स क्रमश: पांचवें और सातवें स्थान पर हैं.भारत के खिलाफ पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने के बाद मूनी ने बाकी दो मैचों में 34 और 61 रन की पारियां खेली, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की. मूनी को शुरुआत में टीम में जगह नहीं दी गयी, लेकिन राशेल हेन्स के चोटिल होने बाद उन्हें विकल्प के तौर पर टीम के साथ जोड़ा गया.

Also Read: IPL 2021: ऋषभ पंत की दिल्ली या मॉर्गन का कोलकाता…फाइनल के लिए कौन कटाएगा टिकट? आज होगा फैसला

मूनी की टीम की साथी सोफी मोलिन्यु को भी नवीनतम रैंकिंग में काफी फायदा हुआ है. वह 12 स्थान की लंबी छलांग के साथ नौवें स्थान पर रहते हुए गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रही हैं. सोफी ने सीरीज में 5.60 की इकोनॉमी दर से तीन विकेट चटकाए, जिससे भारतीय टीम अंतिम दो मैचों में बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola