Cricket World Cup: हार कर भी बाजीगर बनी टीम इंडिया, ICC की बेस्ट XI में 6 भारतीय, रोहित शर्मा बने कप्तान
Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Nov 2023 1:24 PM
Ahmedabad: India's skipper Rohit Sharma and Australian players during the presentation ceremony of the ICC Mens Cricket World Cup 2023 at the Narendra Modi Stadium, in Ahmedabad, Sunday, Nov. 19, 2023. Australia won the match to lift the trophy. (PTI Photo/Manvender Vashist Lav) (PTI11_20_2023_000060B)
आईसीसी की प्लेइंग-XI में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को रखा गया है. इसके अलावा विराट कोहली, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को जगह मिली है. जबकि प्लेइंग-XI में पाकिस्तान या बांग्लादेश के एक भी खिलाड़ी को मौका नहीं मिला है.
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड कप भले ही हार गई है, लेकिन भारतीय टीम के दम का लोहा आईसीसी भी मान रहा है. तभी तो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2023 की अपनी एक प्लेइंग-XI घोषित की तो उसमें छह भारतीय खिलाड़ियों को शीर्ष पर तरजीह दी है. जी हां, वर्ल्ड इस टूर्नामेंट में अपने दमदार प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया के खिलाड़ी शीर्ष पर हैं. सबसे बड़ी बात की इस टीम के कैप्टन रोहित शर्मा को बनाया गया है जिन्होंने 10 मैचों में टीम इंडिया को दमदार जीत दिलाई हैं.
भारतीय टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप फाइनल ऑस्ट्रेलिया से हार गई. बतौर कप्तान पैट कमिंस को खूब वाहवाही मिली, लेकिन आईसीसी की रैंकिंग में रोहित शर्मा के आगे वो नहीं ठहर सके. दरअसल इस विश्व कप मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार 10 मैचों में जीत हासिल की है. इसका श्रेय रोहित शर्मा की सफल कप्तानी को ही जाता है.
इन भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह
आईसीसी की प्लेइंग-XI में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को रखा गया है. इसके अलावा विराट कोहली, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को जगह मिली है. जबकि प्लेइंग-XI में पाकिस्तान या बांग्लादेश के एक भी खिलाड़ी को मौका नहीं मिला है. बता दें, टीम इंडिया के चुने खिलाड़ियों में शामिल भारतीय प्लेयर टॉप स्कोरर भी रहे हैं. विराट कोहली ने 765 रन मारे हैं. जबकि रोहित शर्मा 597 रन और रचिन रवींद्र ने 578 रन बनाये हैं.
प्लेइंग-XI में छह भारतीय खिलाड़ी
आईसीसी की इस बेस्ट इलेवन टीम के 11 खिलाड़ियों में भारत के 6 प्लेयर शामिल हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ दो खिलाड़ी को ही इस टीम में हिस्सा मिला है. इसके अलावा श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के एक-एक खिलाड़ी को शामिल किया गया है. भारत के अलावा जिन खिलाड़ी को जगह मिली है उनमें दक्षिण अफ्रीका के गेराल्ड कोएट्जी, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और एडम जैम्पा हैं. जबकि, श्रीलंका के दिलशान मधुशंका, साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक और न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल तो इसमें जगह मिली है.
ICC की प्लेइंग-11 टीम इस प्रकार है
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, विराट कोहली, केएल राहुल,रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, डेरेल मिचेल, ग्लेन मैक्सवेल, दिलशान मदुशंका, एडम जाम्पा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










