IND vs NZ Pitch Report: धर्मशाला में बल्ले से आएगा तूफान या गेंदबाजों का चलेगा जादू, जानें पिच रिपोर्ट

धर्मशाला की पिच पर आमतौर पर काफी रन बनते हैं. चूंकि जमीन ऊंचाई पर स्थित है. आउटफिल्ड काफी तेज है. सितंबर से मार्च की अवधि में शाम को ओस काफी प्रभावी होता है. यही कारण है कि टीमें इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं.
वर्ल्ड कप 2023 के 21में मैच में आज भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगीं. मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ मैदान में खेला जाएगा. दोपहर दो बजे से मैच शुरू होना है. तो टॉस दोपहर 1:30 बजे होगा. इस मैच को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि दोनों टीमें चार-चार मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर मौजूद हैं. धर्मशाला का पिच आज कैसा खेलेगा. पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलेगा या फिर गेंदबाजों का जादू दिखेगा.
समुद्र तल से 1457 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है धर्मशाला का स्टेडियम
धर्मशाला का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) स्टेडियम समुद्र तल से 1457 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. इसे दुनिया का सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम माना जाता है. स्टेडियम के चारो तरफ पर्वत की ऊंची चोटियां हैं, जो बर्फ से ढकी रहती हैं और यही यहां की खूबसूरती को बढ़ा दी हैं. एचपीसीए स्टेडियम ने बहुत ही कम समय में खुद को विश्व स्तरीय क्रिकेट स्थल के रूप में स्थापित कर लिया है. 2010 में क्रिकेट की दुनिया के मानचित्र पर इस स्टेडियम को जगह मिली. जब चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के साथ मुकाबला खेला. यहां पहली बार 27 जनवरी 2013 में पहला वनडे मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था. जिसमें इंग्लैंड ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया था.
India vs New Zealand मैच की पिच रिपोर्ट
India vs New Zealand धर्मशाला की पिच पर आमतौर पर काफी रन बनते हैं. चूंकि जमीन ऊंचाई पर स्थित है. आउटफिल्ड काफी तेज है. सितंबर से मार्च की अवधि में शाम को ओस काफी प्रभावी होता है. यही कारण है कि टीमें इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं. यहां अबतक 7 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 बार जीत मिली है, जबकि पहले गेंदबाजी करते हुए 4 बार टीमों को जीत मिल चुकी है. पहली पारी में औसत रन 231 का रहा है, जबकि दूसरी पारी में औसत 199 रन का रहा है.
धर्मशाला में भारत का प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले विश्व कप मुकाबले में लगातार पांचवीं जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाने का दावा मजबूत करने के प्रयास में जुटे भारत का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ मैदान पर प्रदर्शन मिला-जुला रहा है. इस खूबसूरत स्टेडियम में भारत ने अब तक चार एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं जिसमें से दो में उसने जीत दर्ज की जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा. भारत ने इस मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र मैच अक्टूबर 2016 में छह विकेट से जीता था जिससे विश्व कप मुकाबले से पहले मेजबान टीम का मनोबल बढ़ेगा.
धर्मशाला में न्यूजीलैंड को हरा चुका है भारत
भारत ने इस मैदान पर न्यूजीलैंड के अलावा वेस्टइंडीज को भी 59 रन से शिकस्त दी थी. भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने यहां तीन मैच में 106 की औसत से सर्वाधिक 212 रन बनाए हैं. वह इंग्लैंड के खिलाफ यहां अपने पहले मैच में पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ 127 और न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 85 रन की पारी खेलकर उन्होंने भारत को दो आसान जीत दिलाई. मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को यह मैदान रास नहीं आता है और वह यहां तीन मैच में चार, 14 और दो रन की पारियां ही खेल पाए हैं.
भारत संभावित प्लेइंग XI
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन/सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी/शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज.
न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग XI
डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










