ताबड़तोड़ शतकीय पारी के बाद हार्दिक पांड्या ने चटकाये पांच विकेट

Updated:
विज्ञापन
ताबड़तोड़ शतकीय पारी के बाद हार्दिक पांड्या ने चटकाये पांच विकेट

हार्दिक पांड्या ने 39 गेंद में 105 रन की आतिशी पारी खेली और पांच विकेट भी चटकाये

विज्ञापन

नवी मुंबई : चोट से वापसी करने वाले भारतीय हरफनमौला हार्दिक पांड्या की 39 गेंद में 105 रन की आतिशी पारी के बाद पांच विकेट चटकाने से रिलायंस वन ने डीवाई पटील टी20 कप में मंगलवार को यहां नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) की टीम को 101 रन के बड़े अंतर से हराया.

पिछले सप्ताह इस टूर्नामेंट से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने वाले पांड्या ने ग्रुप सी के इस मैच में 10 छक्के और आठ चौके लगाये जिससे उनकी टीम ने पांच विकेट पर 252 रन बनाने के बाद सीएजी की पारी को 151 रन समेट दिया.

पांड्या ने गेंद से भी कमाल दिखाते हुए पांच विकेट चटकाये. इस मैच को देखने के लिए चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद भी स्टेडियम में मौजूद थे. पांड्या को पांच महीने पहले कमर में चोट लगी थी जिसके बाद लंदन में उनकी सर्जरी हुई थी. यह 26 वर्षीय खिलाड़ी टूर्नामेंट से पहले बेंगलुरू की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहा था.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola