नन्हे Hardik Pandya की पूरी तस्वीर आयी सामने, फैंस बोले- एकदम भाभी पर गया है भाई

Updated at : 01 Aug 2020 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
नन्हे Hardik Pandya की पूरी तस्वीर आयी सामने, फैंस बोले- एकदम भाभी पर गया है भाई

Hardik Pandya blessed with baby boy : टीम इंडिया के शानदार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के घर नन्हा मेहमान आया है जिसकी पूरी झलक आज लोगों को देखने मिली है. दो दिन पहले हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की थी जिसके बाद आज उन्होंने बच्चे के साथ पूरी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस पोस्ट पर लगातार लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है.

विज्ञापन

Hardik Pandya blessed with baby boy : टीम इंडिया के शानदार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के घर नन्हा मेहमान आया है जिसकी पूरी झलक आज लोगों को देखने मिली है. दो दिन पहले हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की थी जिसके बाद आज उन्होंने बच्चे के साथ पूरी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस पोस्ट पर लगातार लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है.

हार्दिक पंड्या ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने बेटे को गोद में लिये नजर आ रहे हैं. पंड्या ने शनिवार को फोटो के साथ कैप्शन लिखा है- भगवान का आशीर्वाद…साथ ही उन्होंने नताशा स्टानकोविक (@natasastankovic__) के प्रति प्यार का इजहार किया है…..इसपर एक फैन ने कहा कि बधाई हो सर….जूनियर एकदम भाभी पर गया है….

इस तरह की कई और चुटिले कमेंट आपको पोस्ट के नीचे नजर आ जाएंगे. दरअसल हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के घर पिछले दिनों नन्हें मेहमान की इंट्री हुई है. यह कपल पेरेंट्स बन गया है. नताशा ने बेटे को जन्‍म दिया है. इससे पहले हार्दिक ने बेटे के हाथ की तसवीर शेयर करते हुए यह खुशखबरी प्रशंसकों के साथ साझा की थी. इसके साथ उन्‍होंने बताया कि उनके घर पर नये मेहमान का आगमन हो चुका है…

हार्दिक पांड्या करते हैं नताशा से बहुत प्यार : कुछ दिनों पहले ही हार्दिक पांड्या ने नताशा संग एक खूबसूरत तसवीर शेयर की थी जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी. इस तसवीर में नताशा स्टेन्कोविक हार्दिक की गोद में सिर रखकर लेटी दिखाई दे दी थी. इस तसवीर में इस कपल के साथ उनके पालतू डॉगी भी नजरआए थे. कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए नताशा ने लिखा था, “हार्दिक और मैंने अब तक एक साथ एक यादगार यात्रा साझा की है. हम बहुत जल्द ही अपने जीवन में एक नए मेहमान का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं.’

बेबी बंप के साथ तसवीर : बता दें कि हार्दिक पांड्‌या ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविक से इसी वर्ष सगाई की है और कुछ दिनों पहले हार्दिक ने नताशा के बेबी बंप के साथ दोनों की तसवीर भी शेयर की थी. लॉकडाउन के दौरान हार्दिक नताशा और क्रुणाल पांड्‌या खूब मस्ती कर रहे हैं और साथ समय बीता रहे हैं. हार्दिक पांड्‌या भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर हैं. नताशा मूलत: सर्बिया की रहने वाली हैं, लेकिन फिलहाल वे बॉलीवुड में आइटम नंबर्स कर रही हैं.

सर्बियन एक्‍ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं नताशा : गौरतलब है कि नताशा एक सर्बियन एक्‍ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं. उन्‍होंने प्रकाश झा की फिल्‍म ‘सत्‍याग्रह’ से डेब्‍यू किया था. वह बिग बॉस 8 की कंटेस्‍टेंट भी रह चुकी हैं. वह लगभग एक महीने तक बिग बॉस के घर में रहीं थीं. अभिनेत्री ने साल 2012 में बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. उन्‍होंने कई ब्रांड्स के एड भी शूट किये हैं. साल 2019 में फिल्‍म द बॉडी में देखा गया था. इस फिल्‍म में इमरान हाशमी और ऋषि कपूर भी थे. हाल ही में डांस रियलिटी शो नच बलिए में भी उन्होंने हिस्सा लिया था.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola