ePaper

Hardik-Natasa Divorce: हार्दिक और नताशा के अलग होने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर भूचाल, देखें रिएक्शन्स

Updated at : 19 Jul 2024 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
Hardik-Natasa Divorce: हार्दिक और नताशा के अलग होने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर भूचाल, देखें रिएक्शन्स

Hardik Pandya and Natasa Stankovic

Hardik-Natasa Divorce: जैसे ही हार्दिक पांड्या ने अपनी पत्नी नताशा से अलग होने की पुष्टि की, सोशल मीडिया पर भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा. सबसे ज्याद चिंता फैंस को उनके बेटे अगत्स्य की थी. सोशल मीडिया पर नताशा को लेकर तरह-तरह के मीम्स वायरल होने लगे. फैंस ने हार्दिक को ढाढस बंधाया. यहां आप वे रिएक्शन देख सकते हैं.

विज्ञापन

Hardik-Natasa Divorce: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टानकोविक ने अलग होने का फैसला कर लिया है. जल्द ही दोनों का तलाक हो जाएगा. दोनों 4 साल एक दूसरे के साथ रहे. काफी पहले से दोनों के अलग होने की खबरें आ रही थीं, लेकिन गुरुवार को दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपने अलग होने की आधिकारिक पुष्टि कर दी. उनका एक तीन साल का बेटा अगस्त्या है. दोनों ने फैसला किया है कि वे दोनें मिलकर उसकी परवरिश करेंगे. हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा और फैंस से गोपनियता बनाए रखने की अपील की, लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई. हर कोई नताशा को कोसता दिख रहा है तो कुछ हार्दिक को भी उलाहने दे रहे हैं. हालांकि एक बड़ा वर्ग हार्दिक के साथ है और उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दे रहा है.

नताशा ने पहले ही दे दिया था संकेत

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टानकोविक के अलग होने की अफवाहें काफी समय से चली आ रही थी. नताशा ने अपने इंस्टाग्राम बायो से ‘पांड्या’ उपनाम हटाकर इन अफवाहों को और हवा देने का काम किया. इसके बाद उन्होंने हार्दिक के साथ अपनी शादी की सभी तस्वीरों को डिलीट करने इसकी एक तरह से पुष्टि कर दी. हालांकि उनके अलग होने के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन हार्दिक के फैंस उनके बेटे अगस्त्य को लेकर चिंतित है. सभी चाहते हैं कि बच्चे का लालन पालन सही ढंग से हो. सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

Hardik-Natasa Divorce: हार्दिक पांड्या – नताशा ने किया अलग होने का फैसला, किसके पास रहेगा बेटा अगस्त्य

यहां कुछ सोशल मीडिया रिएक्शन हैं

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola