विश्व कप के बाद भारतीय टीम के हेड कोच होंगे वीवीएस लक्ष्मण? ऑस्ट्रेलिया सीरीज में हो सकती है एंट्री

विश्व कप के दौरान देश में 10 हजार किमी से अधिक की यात्रा के बाद द्रविड़ के साथ सूर्यकुमार यादव के अलावा पूरी टीम को आराम दिया जा सकता है. बीसीसीआई के सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, राहुल ने जब भी ब्रेक लिया है तो वीवीएस लक्ष्मण हमेशा प्रभारी रहे हैं

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला के दौरान भारतीय टीम के प्रभारी हो सकते हैं. यह शृंखला विश्व कप समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर शुरू होगी. विश्व कप के साथ मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का अनुबंध भी खत्म हो जाएगा और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पास विकल्प होगा कि वह इस पूर्व भारतीय कप्तान से पुन: आवेदन का आग्रह करे क्योंकि बीसीसीआई को नियमों के अनुसार इस पद के लिए पुन: आवेदन मंगवाने होंगे.

यह देखना रोचक होगा कि 51 वर्षीय द्रविड राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के रूप में बरकरार रहना चाहते हैं या नहीं क्योंकि इसके तहत काफी यात्रा करनी होती है और लगातार दबाव रहता है. संभावना है कि आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों को कोचिंग दे चुके द्रविड़ इस टी20 लीग में वापसी कर सकते हैं जिसमें अब 10 टीम खेलती हैं.

लेकिन पूरी संभावना है कि विश्व कप के दौरान देश में 10 हजार किमी से अधिक की यात्रा के बाद द्रविड़ के साथ सूर्यकुमार यादव के अलावा पूरी टीम को आराम दिया जा सकता है. बीसीसीआई के सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, राहुल ने जब भी ब्रेक लिया है तो वीवीएस लक्ष्मण हमेशा प्रभारी रहे हैं और विश्व कप के तुरंत बाद होने वाली इस शृंखला में भी ऐसा ही जारी रहने की उम्मीद है.

अगर नए कोच के लिए आवेदन मंगवाए जाते हैं तो लक्ष्मण काफी मजबूत दावेदार होंगे क्योंकि बीसीसीआई ने एक प्रक्रिया तैयार की है जहां एनसीए के प्रभारी और सारी व्यवस्था की जानकारी रखने वाले व्यक्ति को भूमिका के लिए तैयार किया जाता है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 टीम में अधिकतर उन खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा जो वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ शृंखला के अलावा एशियाई खेलों की टीम का हिस्सा थे। रोहित शर्मा, विराट कोहली, लोकेश राहुल और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को ब्रेक दिए जाने की संभावना है जिससे कि वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली शृंखला के लिए तरोताजा हो सकें जहां भारत को तीन टी20, इतने ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट खेलने हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टी20 शृंखला विशाखापत्तनम में 23 नवंबर को शुरू होगी. अगर लक्ष्मण कोच जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो सितांशु कोटक बल्लेबाजी कोच होंगे. भारत ‘ए’ के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी उनके कोच की भूमिका निभाने की संभावना है.

इस बीच दुबई 19 दिसंबर को इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 सत्र की नीलामी की मेजबानी के लिए तैयार है. एक अधिकारी ने कहा, अब आईपीएल नीलामी में 10 टीम हिस्सा लेंगी और अब यह बेहद मुश्किल हो गया है कि समान पांच सितारा होटल में सैकड़ों कमरे मिले जिसमें फ्रेंचाइजी के सदस्यों, बीसीसीआई के अधिकारियों, संचालन टीम, प्रसारणकर्ता टीम को रखा जा सके. यही कारण है कि दुबई पसंदीदा स्थल है. नीलामी के दौरान 2024 सत्र के लिए प्रत्येक टीम के पास 100 करोड़ रुपये की राशि होगी जो पिछले साल की तुलना में पांच करोड़ रुपये अधिक है. महिला प्रीमियर लीग की नीलामी नौ दिसंबर को होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










