क्रिकेट मैच के दौरान बाउंड्री को लेकर दो टीमों के बीच जमकर मारपीट, खूब चले लात और घूंसे, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
क्रिकेट मैच के दौरान बाउंड्री को लेकर दो टीमों के बीच जमकर मारपीट, खूब चले लात और घूंसे, देखें वीडियो

दरअसल बांग्लादेश में खेली जा रही सेलिब्रिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में फिल्म निर्माता मुस्तफा कमाल राज और दीपांकर दीपोन के बीच मुकाबला खेला जा रहा था. उसी दौरान एक गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर चली गई. जिसे अंपायर ने चौका करार नहीं दिया. फैसले को लेकर बहस शुरू हो गई और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई.

विज्ञापन

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर को होने वाली है. इस बीच एक टूर्नामेंट के दौरान दो क्रिकेट टीमों के बीच जमकर मारपीट हुई. उस दौरान खिलाड़ियों में खूब लात और घूंसे भी चले. मारपीट की वजह जानने के बाद आप हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे. तो आइए बताते हैं, किसी टूर्नामेंट के दौरान यह वारदात हुआ और कौन-कौन टीमें शामिल हैं.

बांग्लादेश में सेलिब्रिटी टूर्नामेंट के दौरान चौके को लेकर हुई मारपीट

बांग्लादेश में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग इस समय खेली जा रही है. जिसमें दो टीमों के बीच बाउंड्री को लेकर जमकर पारपीट हुई. दरअसल मैच के दौरान गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर चली गई. लेकिन अंपायर ने उसे चौका करार नहीं दिया. उसके बाद दोनों टीमों के बीच विवाद शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि स्थिति मारपीट तक पहुंच गई. अब उसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसपर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. कोई इसे जेंटलमैन खेल के लिए काला दिन बता रहा है, तो कोई इसे खेल भावना के खिलाफ बता रहे हैं. बताते चलें कि क्रिकेट में अंपायर का फैसला आखिरी फैसला माना जाता है और उसके निर्णय पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है. अगर मैदान में अंपायर के फैसले पर कोई आपत्ति दर्ज करता है, तो दो मैच रेफरी की ओर से फाइन भी किया जाता है.

मारपीट की घटना के बाद टूर्नामेंट रद्द

दरअसल बांग्लादेश में खेली जा रही सेलिब्रिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में फिल्म निर्माता मुस्तफा कमाल राज और दीपांकर दीपोन के बीच मुकाबला खेला जा रहा था. उसी दौरान एक गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर चली गई. जिसे अंपायर ने चौका करार नहीं दिया. उसके बाद अंपायर के एक फैसले को लेकर बहस शुरू हो गई और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई. इधर इस घटना के बाद टूर्नामेंट को ही रद्द कर दिया गया.

Also Read: World Cup 2023: क्या रविचंद्रन अश्विन वर्ल्ड कप के बाद ले लेंगे संन्यास, स्टार स्पिनर ने दे दिया संकेत

मारपीट की घटना में 6 लोग घायल

सेलिब्रिटी क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान हुई मारपीट की घटना में जो रिपोर्ट सामने आ रहे हैं, उसके अनुसार 6 लोग घायल हुए हैं. बुरी तरह घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बांग्लादेश की एक्ट्रेस राज रिपा ने रोते हुए दिया बयान

एक वीडियो तो वायरल हो रहा है उसमें बांग्लादेश की एक्ट्रेस राज रिपा रोते हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने राते हुए मीडिया को पूरी घटना के बारे में बताया. उन्होंने कहा, सभी ने देखा है कि मैच के दौरान क्या हुआ. गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर जा चुकी थी, लेकिन मैनेजमेंट ने बाउंड्री मानने से साफ मना कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म निर्माता मुस्तफा कमाल राज की टीम के खिलाड़ी नशे में थे. उन्होंने बताया कि मुस्तफा कमाल राज की टीम के खिलाड़ियों ने उनके ऊपर पानी की बोतलें भी फेंकी.


Also Read: World Cup 2023: एमएस धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट से कपिल की जांबाज पारी तक, जानें पिछले 12 वर्ल्ड कप की रोचक बातें

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola